फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Courier extorted cash in the name of speedy delivery

Karnal News: कूरियर जल्दी पहुंचाने के नाम पर उड़ाई नकदी

Sun, 09 Apr 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 09 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Courier extorted cash in the name of speedy delivery
करनाल। साइबर ठग ने कूरियर जल्दी पहुंचाने का झांसा देकर एक रुपये का फार्म भरवा लिया और खाते से 1.45 लाख रुपये निकाल लिए। जीवन विहार पावर हाउस कॉलोनी निवासी धर्मपाल सिंह सैनी ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अप्रैल को सहारपुर से जयपुर के लिए उसका कूरियर डिलीवर होना था। जिसकी डिलीवरी पांच अप्रैल को होनी थी। उसने बताया कि कूरियर डीटीडीसी के माध्यम से कराया गया था। जल्द डिलीवरी करवाने के लिए कंपनी का कर्मचारी बनकर किसी ने उसे फोन किया और एक रुपये के लिए एक ऑनलाइन फार्म भरवाया था। जिसके बाद उसके खाते से एक लाख 45 हजार 999 रुपये कट गए। उसने आरोपी को दोबारा फोन किया तो उसका फोन अब बंद आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed