फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Corona again spread, 660 cases found, 20 people cremated , Karnal

कोरोना ने फिर पसारे पांव, 660 केस मिले, 20 लोगों का हुआ संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Corona again spread, 660 cases found, 20 people cremated , Karnal
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना संक्रमण शहर के बाद अब गांव की ओर बढ़ने लगा है। बुधवार को 660 कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं। इनमें 50 प्रतिशत केस ग्रामीण क्षेत्र के हैं। वहीं दूसरी ओर जिला जेल में भी कोरोना की चेन लंबी होती जा रही है। ऐसे में जिले में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बलड़ी श्मशान घाट में कोविड -19 की गाइड लाइन के अनुसार 20 कोरोना संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में भी 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान गई है। ऐसे में जिले में अभी तक 374 लोगों की जान कोरोना के कारण चली गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक जिले में 5462 कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस हैं। जिला का पॉजिटिविटी रेट 8.25 है और रिकवरी रेट 83.06 था, मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है। बता दें जिले में अभी तक 335116 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 299681 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 34461 व्यक्ति पॉजिटिव आ चुके हैं। 28635 व्यक्ति ठीक होकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गांव में बढ़े कोरोना पॉजिटिव केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो टीमें बनाई गई हैं जो गांव गांव जाकर सभी ग्रामीणों को कोरोना टेस्ट करेगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्र से कोरोना को खत्म किया जा सके। इसके साथ ही प्लानिंग बनाई जा रही है कि जिले के सभी गांव में जाकर ग्रामीणों का टेस्ट किया जाए। क्योंकि अभी भी करीब आधा दर्जन गांव ऐसे में जिसमें लगातार कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जेल में 102 के करीब पहुंचे पॉजिटिव केस
पिछले तीन दिनों से जिला जेल में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को भी करीब 53 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आई हैं। ऐसे में पिछले तीन दिनों में 102 के करीब पॉजिटिव केस हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मचारी भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही विद्यार्थी, स्टाफ नर्स, डॉक्टर, भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं।
जहां पुलिस सख्त वहां लॉक डाउन का पालन
सरकार द्वारा एक सप्ताह का लॉक डाउन तो लगाया हुआ है लेकिन उसका पालन पूरी तरह से नहीं हो रहा है। शहर में जहां पर पुलिस का पहरा है वहां तो लॉक डाउन का पालन हो रहा है लेकिन इससे अलग जगहों पर लोग बेवजह घरों से निकल रहे हैं और सड़कों पर घुम रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार लोगों के चालान भी की रही है लेकिन शहरवासी लापरवाही बरत रहे हैं।
नियमों का उल्लघंन करने वालों को चौक में मुर्गा बनाकर घुमाया
निगदू। प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है। वहीं कुछ दुकानदार कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। हालात यह हैं कि सुबह होते ही दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर बैठ जाते हैं। ग्राहक आता देख दुकानों को खोल लेते थे। जिन्हें न तो इस महामारी का ओर न ही प्रशासन का खौफ है। जब पीसीआर के सायरन की आवाज सुनते हैं तो दुकानदार दुकान का शटर नीचे कर छिप जाते हैं। बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार व निगदू थाना प्रबंधक चरण सिंह ने पुलिस बल के साथ कारवाई कर मेन मार्केट में घूम रहे दुकानदारों के चालान काटे। वहीं दुकानदार पुलिस को देख कहीं-कहीं भागते नजर आए। जिनका पीछा करके पुलिस की टीम ने काबू में लिया। चौंक में आवारा घूम रहे युवकों को मुर्गा बनाकर घुमाया गया।

तरावड़ी में फिर मिले 17 केस
तरावड़ी। तरावड़ी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले दो दिनों में ही तरावड़ी में 53 लोग फिर से संक्रमित पाए गए हैं। अब भी 298 मरीज एक्टिव हैं। स्वास्थ्य केंद्र में 45 वर्ष के उपर वाले 300 लोगों को टीका लगाया गया और 103 लोगों के कोरोना के सैंपल लिये गये। जिनकी दो दिन मे रिर्पोट आ जायेगी। तरावड़ी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार अब तक 14900 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। डॉक्टर कृष्ण कांत ने बताया कोरोना वैक्सीन को लेकर कई लोग अब भी सोच विचार पर जुटे हुए हैं मगर हकीकत यह है कि टीकाकरण के बाद बड़े नुकसान की संभावनाएं क्षीण हो जाती हैं मास्क और दूरी सबसे प्रबल बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed