फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Congress is mentally ill: Arvind Sharma

कांग्रेस मानसिक रूप से बीमार : अरविंद शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Congress is mentally ill: Arvind Sharma
कांग्रेस मानसिक रूप से बीमार : अरविंद शर्मा
- कहा, केजरीवाल ने भाजपा को दी मुबारकबाद, कांग्रेस ईवीएम पर अटकी
विज्ञापन

- जिसने चखी हरियाणा की जलेबी उसकी गाड़ी हुई पार : मंत्री
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कांग्रेस मानसिक रूप से बीमार है। वह खुद भी इस बात को नहीं समझते। वे केवल ईवीएम का रोना रोते हैं जबकि ईवीएम से साफ सुथरे और निष्पक्ष चुनाव होते हैं। दिल्ली चुनाव भी ईवीएम पर हुआ। इसमें भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार हुई, लेकिन आप ने हार स्वीकार की।
अरविंद केजरीवाल ने भी भाजपा को मुबारकबाद दी। वहीं, कांग्रेस अब तक रोना रो रही है। ये बातें मंगलवार को सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री. डॉ. अरविंद शर्मा ने कही। वे न्यू रमेश नगर, सदर बाजार में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 648वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर निकाली गई शोभायात्रा में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ विधायक जगमोहन आनंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री. डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गोहाना की जलेबी प्रदेश की जलेबी है। जिस-जिस ने ये जलेबी चखी उसकी गाड़ी पार हुई है। भाजपा में लोगों का विश्वास है। इसलिए हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में भी भाजपा को जीत मिली है। उन्होंने प्रदेश में प्रस्तावित निकाय चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो हर चुनाव के लिए हर समय तैयार है। इस चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी। उन्हाेंने कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को भेजे गए बैलेट पेपर पर निकाय चुनाव करवाने के निवेदन पर कहा कि ये चुनाव आयोग का काम है। चुनाव आयोग के पास चुनाव कराने के विशेष अधिकार हैं। वे बैलेट पेपर पर करवाएं या ईवीएम पर। चुनाव आयोग के फैसले पर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने मंत्री अनिल विज के मामले पर कहा कि ये भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed