फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Colonizer arrested for not depositing income tax of crores

करोड़ों का आयकर जमा नहीं करने पर कॉलोनाइजर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Colonizer arrested for not depositing income tax of crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ब्याज सहित इनकम टैक्स का करीब नौ करोड़ रुपये न चुकाने के मामले में आरोपी कॉलोनाइजर राजकुमार जुनेजा को शनिवार देर शाम करनाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रविवार की सुबह आरोपी को रोहतक से आई आयकर विभाग की टीम के हवाले कर दिया गया, जिसे पूछताछ के लिए टीम साथ लेकर चली गई। राजकुमार जुनेजा की गिरफ्तारी से अन्य आयकर बकायेदारों में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही।
जानकारी के अनुसार करनाल निवासी राजकुमार जुनेजा पर रोहतक में करीब पांच करोड़ रुपये का इनकम टैक्स बकाया था। टैक्स को भरने के लिए विभाग की तरफ से कई बार कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किए गए, लेकिन उसने नोटिस ही नहीं लिया और न ही उसका कोई जवाब दिया। लंबे समय से पांच करोड़ टैक्स न भरने के कारण टैक्स पर अतिरिक्त चार्ज लगकर वह करीब नौ करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद टैक्स न जमा करवाने पर टीम ने कॉलोनाइजर को गिरफ्तार करने के लिए अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि उनके पास अरेस्ट वारंट आया था, जिस पर थाना सिविल लाइन के प्रभारी रोशनलाल को कॉलोनाइजर को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार देर शाम सेक्टर-12 स्थित कालड़ा मार्केट से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और सुबह होते ही उसे रोहतक इनकम टैक्स टीम को सौंप दिया गया। अब आगामी कार्रवाई रोहतक इनकम टैक्स की टीम करेगी।
विज्ञापन

करनाल में भी 70 से अधिक अवैध कॉलोनियां काटने का आरोप
-कॉलोनाइजर राजकुमार जुनेजा पर करनाल में लगभग 70 से अधिक अवैध कॉलोनियां काटने के आरोप लगे हैं। साथ ही लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी के भी आरोप हैं।
एसपी की ओर से निर्देश प्राप्त होते ही आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था और सुबह इनकम टैक्स टीम को सौंप दिया गया था। इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--रोशन लाल, थाना प्रभारी, थाना सिविल लाइन, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed