फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CM City was just the name, not reward, Karnal

सीएम सिटी सिर्फ नाम मिला, इनाम नहीं

Fri, 28 Oct 2016 12:13 AM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 28 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
कर्ण नगरी करनाल को दो साल पहले एक और नाम मिला सीएम सिटी। इस दौरान सीएम ने अकेले करनाल के लिए कुल 99 घोषणाएं की हैं, लेकिन सरकारी आंकड़ों के अनुसार दो साल में इनमें से मात्र 19 परियोजनाएं ही पूरी हो सकी हैं। 44 घोषणाओं पर काम चल रहा है, जबकि 36 पर काम शुरू होना शेष है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के अधिकारी सीएम तक की घोषणाओं को गंभीरता से नहीं लेते। जिले को केवल सीएम सिटी केवल नाम मिला है, इनाम (विकास) के नाम पर कुछ मिलना यहां बाकी है।
विज्ञापन


विधायक के तौर पर भी फेल रहे मनोहर लाल : शर्मा
सीएम के तौर पर पूरे देश और प्रदेश को पता है कि सीएम पास हुए हैं या फेल। हम तो विधायक स्तर की बात करें तो यहां भी वे फेल ही रहे हैं। न तो वे शहरवासियों से मिलने करनाल आते हैं और न ही चंडीगढ़ जाने वालों से मिलते हैं। ऐसे में लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। -बृज शर्मा, इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव।
विज्ञापन


सीएम बनने पर हुई थी खुशी, अब हो रहा है दुख : नरवाल
बेशक मैं मनोहर लाल से चुनाव हार गया था, लेकिन जब वे सीएम बने तो हमें खुशी हुई। हमें उम्मीद थी कि वे इलाके का भला करेंगे और विकास कराएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। अफसरशाही इतनी हावी है कि वो सीएम की घोषणाओं तक को गंभीरता से नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 -सुरेंद्र नरवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।


दर्जनों परियोजनाओं पर हो रहा काम : सीएम
करनाल मेरी कर्मभूमि है। यहां के लोगों ने जो प्यार मुझे दिया है, मैं उसका सदा ऋषि रहूंगा। जहां तक विकास की बात है मेरे लिए अकेले करनाल नहीं बल्कि प्रदेश के सभी शहर समान है। भाजपा भेदभाव की नहीं समानता और विकास की राजनीति करती है। आज हर विधानसभा में कार्य हो रहे हैं, चाहे वहां से विपक्षी ही क्यों न विधायक हो? जहां तक करनाल की बात है, विकास की दर्जनों परियोजनाएं चल रही हैं, कुछ पर काम भी पूरा हो गया व अन्य पर प्रगति जारी है।
-मनोहर लाल, मुख्यमंत्री


पाइपलाइन में हैं सब प्रोजेक्ट
बस स्टैंड :  अभी लगेगा समय
बलड़ी बाईपास पर करनाल में लगभग 32 एकड़ में करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से नए बस अड्डे का निर्माण होना है। दो माह पहले सीएम ने इसका शिलान्यास किया है। काम शुरू हो गया है, लेकिन काफी धीमी गति से।

मेडिकल यूनिवर्सिटी : चारदीवारी तक नहीं हुई
गांव कुटेल में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से कल्पना चावला मेडिकल विश्वविद्यालय बनना है। फिलहाल दो साल में इसकी चारदीवारी तक नहीं हो पाई और न ही इसका शिलान्यास पत्थर लगा है।
 
मेडिकल कॉलेज तैयार, शिफ्टिंग का समय नहीं
साढ़े छह सौ करोड़ रुपये की लागत से कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज चार साल बाद बनने के बाद तैयार है। अभी प्रशासन और सरकार के पास इसे शिफ्टिंग का समय नहीं है। अभी सिविल अस्पताल के भवन में ही मेडिकल कॉलेज चल रहा है। देखना यह है कि यह कब शिफ्ट होगा और सामान्य अस्पताल रहेगा या नहीं।


ट्रैफिक पार्क और आडिटोरियम का इंतजार
2 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-7 में ट्रैफिक पार्क की स्थापना चल रही है। इसका निर्माण कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके साथ ही 7 करोड़, 62 लाख रुपये की लागत से पुरानी पुलिस लाइन में जिला विकास भवन (ऑडिटोरियम ) का निर्माण आदि कार्य शामिल हैं। लेकिन अभी तक इसकी ड्राइंग तक तैयार नहीं हुई है।


ये काम हुए पूरे
-कर्णताल का सौंदर्यकरण
-स्वामी विवेकानंद पार्क
-नई सब्जी मंडी की स्थापना हुई
- नई पुलिस लाइन की स्थापित की गई
-शामगढ़ में आलू प्रोद्यौगिक केंद्र की स्थापना

इन पर काम है जारी
-बरसाती पानी की निकासी के लिए नई सीवेज लाइन बिछाना
-कुंजपुरा से वाया गढ़ी बीरबल से यमुनानगर को जाने वाले रोड को पांच से सात मीटर तक चौड़ा करने
-3 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से इंद्री में स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में नए भवन का निर्माण

खर्च हुए करोड़ों, असर दिख रहा कम
इन दो वर्षों के दौरान सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य पर लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 51 करोड़ 39 लाख रुपये, बिजली व्यवस्था पर 42 करोड़ 12 लाख रुपये, ग्रामीण विकास के लिए 82 करोड़ 85 लाख रुपये, सिंचाई विभाग की ओर से 11 करोड़ 13 लाख, जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 48 करोड़ 29 लाख रुपये, डीआरडीए की ओर से 26 करोड़ रुपये, मार्केटिंग बोर्ड की ओर से 66 करोड़ 24 लाख, सर्व शिक्षा अभियान के तहत 2 करोड़ 10 लाख रुपये, नगर निमग की ओर से 56 करोड़ 49 लाख रुपये, नगरपालिका घरौंडा की ओर से 6 करोड़ 55 लाख, नगर पालिका इंद्री की ओर से एक करोड़ 8 लाख, नगर पालिका नीलोखेडी की ओर से 3 करोड़ 13 लाख रुपये की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है।


सरकार के गुणगान तक का समय नहीं
करनाल। आज के ही दिन दो साल पहले करनाल से विधायक मनोहर लाल प्रदेश के सीएम बने थे और लोगों की उन पर विकास को लेकर उम्मीद बंधी थी। खास बात यह रही कि करनाल में किसी एक भी बीजेपी नेता ने दो साल होने पर न तो सरकार की नीतियों का बखान किया और न ही भाजपा की ओर से कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही सीएम कैंप आफिस की 12 मेंबरी कमेटी की ओर से भी ऐसी कोई पहल नहीं की गई, जिससे सरकार के दो साल में होने वाले कार्यों को बताया जा सके। इस बारे में भाजपा नेता व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग का कहना है कि करनाल में जमकर विकास हो रहा है। विपक्षी लोग वैसे ही बिना आधार की बातें कह रहे हैं, जबसे मनोहर लाल ने सीएम की कमान संभाली पूरे प्रदेश और करनाल का जबरदस्त विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed