{"_id":"658898688c4d0e1ac50307a2","slug":"chance-of-fog-and-drizzle-karnal-news-c-18-knl1008-290726-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कोहरा और बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कोहरा और बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन
- सुबह और शाम गिरने लगी ओस, बढ़ती ठंड गेहूं की फसल के लिए लाभकारी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। दिन में जहां तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होने लगती है। वहीं रातें अब पहले से ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक धुंध का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो दिनों में हल्की बूंदाबांदी का भी अनुमान है। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
आईएमडी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से करनाल के पारे में भी रात में कमी आई है, लेकिन यहां की रातें अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा ठंडी नहीं है। रविवार की बात करें तो दिन का तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 25 और 26 दिसंबर को भी रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। सुबह और शाम ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। दिसंबर माह में सर्दी बढ़ना रबी सीजन की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है, विशेषकर गेहूं की फसल के लिए। मौसम में आए बदलाव से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ता है तो यह सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में फसल में कीट लगने की संभावना बनी रहती है, इसलिए किसानों को देखरेख की ज्यादा जरूरत है।