फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   chadoni made a kisan movement strategy

भाकियू नेता चढ़ूनी ने बनाई किसान आंदोलन की रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
chadoni made a kisan movement strategy
किसान आंदोलन में किसान राजनीति में उभर कर आए भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी सिर्फ इसी किसान आंदोलन तक सीमित रहना नहीं चाहते, बल्कि किसान आंदोलन के अलावा भी भविष्य में अन्य आंदोलन के लिए भी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके लिए वह हरियाणा राज्य के प्रत्येक गांव में एक एक किसान कमेटी गठित कराने की दिशा में जुट गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर कभी भी सीधे इन किसान कमेटियों से संपर्क स्थापित किया जा सके और आंदोलन को तत्काल गति प्रदान की जा सके। फिलहाल उन्होंने छह फरवरी को विभिन्न नेशनल व स्टेट हाइवे पर किसानों द्वारा किए गए तीन घंटे के चक्काजाम को सफल बताते हुए कहाकि किसानों को लंबे आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए। किसान आंदोलन के अगले कदम की अगली रणनीति तो संयुक्त किसान मोर्चा की आगामी दो दिनों में प्रस्तावित बैठक में तय की जाएगी।
विज्ञापन

निसंदेह भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष बने गुरनाम सिंह चढ़ूनी लंबे समय से किसानों के मुद्दे उठाते आए हैं। लेकिन इस किसान आंदोलन ने उन्हें एक नया कद प्रदान किया है। आलम यह है कि भाकियू के झंडे के इतर भी भाकियू (चढ़ूनी) लिखा जाने लगा है। इस पूरे आंदोलन को उन्होंने काफी ऊंचाई तक पहुंचाया भी है। यही कारण है कि अब सिर्फ इसी किसान आंदोलन तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया कि छह फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किया गया चक्का जाम पूरी तरह सफल रहा है। जिन स्थानों पर चक्काजाम तय किया गया था, उसके अलावा भी बड़ी संख्या में गांव गांव जाम लगाकर आंदोलन को सफलता प्रदान की है। अग्रिम रणनीति के बारे में पूछने पर बताया कि आगामी दो तीन दिनों में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में ही आंदोलन की अगली रणनीति सर्वसम्मति से तय की जाएगी। उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि वह चाहते है कि हरियाणा के प्रत्येक गांव में एक किसान कमेटी का गठन हो। ताकि इस आंदोलन या उसके बाद भी कोई आंदोलन करना पड़े तो कमेटी के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों से कुछ ही देर में सीधा संपर्क स्थापित हो जाए। वैसे भी अभी किसान आंदोलन के लंबा चलने की उम्मीद हैं तो यदि कमेटी गठित हो जाएगी, तो आंदोलन को मजबूती के साथ चलाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed