{"_id":"5d7bff1a8ebc3e93dc47ec1e","slug":"bribe-karnal-news-knl50453146","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल का लाइसेंस बनाने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल का लाइसेंस बनाने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक राइस मिलर द्वारा मार्केट कमेटी कर्मचारी और सचिव पर राइस मिल का लाइसेंस बनवाने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। राइस मिलर वेद प्रकाश ने मुख्यालय हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड में दी अपनी शिकायत में मार्केट कमेटी कर्मचारी व सचिव पर रिश्वत मांगने व बेवजह परेशान करने का आरोप लगाकर कहा कि 19 जून को उसने शिव शंकर राइस मिल का लाइसेंस बनवाने के लिए फाइल मार्केट कमेटी कार्यालय में जमा करवाई थी। इसके कुछ दिन बाद वह लाइसेंस के बारे में जानकारी लेने दोबारा कार्यालय पहुंचे तो एक कर्मचारी ने लाइसेंस बनाने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत उसने मार्केट कमेटी सचिव को दी, तो उन्होंने उसी कर्मचारी से मिलने की बात कही और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसकी शिकायत उसने डीएमईओ करनाल को की। उसके बाद भी इनका यह ही जवाब था कि लाइसेंस हमने बनाना है न की उच्चाधिकारियों ने। इस मामले को लेकर शुक्रवार को जेडएमईओ अंबाला रमेश गोदारा मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे। वेद प्रकाश ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें बेवजह परेशान न कर इस मामले की पूरी जांच कर लाइसेंस बनाया जाए व इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में मार्केट कमेटी कर्मचारी व सचिव का कहना है कि जो भी आरोप लगाए गए सभी निराधार है।
यदि लाइसेंस नियम की धारा-10 के अनुसार लाइसेंस जारी हो सकता होगा तो जरूर किया जाएगा। नियमों का उल्लघंन करके कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। इस मामले की जांच जारी है। लगाए आरोपों की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - रमेश गोदारा, जेडएमईओ, अंबाला।
विज्ञापन
यदि लाइसेंस नियम की धारा-10 के अनुसार लाइसेंस जारी हो सकता होगा तो जरूर किया जाएगा। नियमों का उल्लघंन करके कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। इस मामले की जांच जारी है। लगाए आरोपों की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - रमेश गोदारा, जेडएमईओ, अंबाला।
विज्ञापन