{"_id":"677c433e9c14b30bc600aca7","slug":"boxers-will-show-their-punch-power-in-the-ring-of-bareilly-karnal-news-c-18-knl1008-554542-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मुक्केबाज बरेली के रिंग में दिखाएंगे पंच का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मुक्केबाज बरेली के रिंग में दिखाएंगे पंच का दम
विज्ञापन
मुक्केबाज बरेली के रिंग में दिखाएंगे पंच का दम
- कर्ण नगरी के गंगा का 55, गौरिश का 60 व अंशुल का 65 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बरेली के बॉक्सिंग रिंग में करनाल के मुक्केबाज अपने पंच का दम दिखाएंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा से 10 बॉक्सरों का चयन हुआ है, जिनमें करनाल के तीन युवा बॉक्सर भी शामिल हैं। इनमें 55 किलोग्राम भार वर्ग में गंगा, 60 में गौरिश पूजानी तथा 65 में अंशुल का चयन हुआ है।
बॉक्सिंग कोच कीमत सिंह ने बताया कि इन मुक्केबाजों में से दो कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ी हैं। गंगा ने अभी दिसंबर माह में 14 से 18 दिसंबर तक हिसार में आयोजित पांचवीं हरियाणा वरिष्ठ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वही गौरिश पूजानी ने इस प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उसके बाद बठिंडा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी गौरिश ने पंच के दम पर रजत पदक हासिल किया। अंशुल भी करनाल के जयसिंहपुरा गांव का ही निवासी है जो इस समय रोहतक में मुक्केबाजी के गुर सीख रहा है। कोच रवि व संदीप ने बताया कि जिले के तीनों खिलाड़ी अब बरेली में छह से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए तीनों रविवार को ही रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
मुख्य कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि हमारे मुक्केबाज बरेली में होने वाली राष्ट्रीय मुक्केबाजी के लिए पूरी ऊर्जा के साथ तैयार हैं। बरेली से हमारे सभी भार वर्ग के मुक्केबाज पदक जीत कर लौटेंगे, हमें पूरा भरोसा है।