फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider killed in collision with a Cantor

Karnal News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in collision with a Cantor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। दिवाली की शाम को इंद्री रोड पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार शाहपुर निवासी लोहे की फैक्टरी में मिस्त्री जितेंद्र (31) की मौत हो गई। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने साथी दिवाकर के साथ बाइक पर सवार होकर फाजिलपुर गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से निकलकर इंद्री रोड पर आए तो तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक करीब 10 फुट दूर जाकर गिरी। हादसे में गंभीर चोट आने पर बाइक के चालक जितेंद्र ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं उनके पीछे बैठे दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


स्थानीय लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सदर थाना के जांच अधिकारी विक्रमजीत ने बताया कि टक्कर के बाद कैंटर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर रुक गया। क्षतिग्रस्त बाइक और कैंटर को कब्जे में ले लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कैंटर को रास्ते से हटाया और यातायात को सुचारू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed