{"_id":"6567a3524217001cd1036d26","slug":"bar-association-elections-will-be-held-on-december-15-karnal-news-c-18-knl1008-273056-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बार एसोसिएशन का चुनाव 15 दिसंबर को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बार एसोसिएशन का चुनाव 15 दिसंबर को होगा
विज्ञापन
- चार व पांच दिसंबर को नामांकन, सात दिसंबर को छंटनी के बाद उम्मीदवारों का होगा एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला बार एसोसिएशन की चुनावी अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन प्रक्रिया चार दिसंबर से शुरू होगी। प्रधान समेत पांच पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान 15 दिसंबर को होगा।
आरओ दलबीर सिंह कंडोला, एआरओ बृजभूषण शर्मा, गुलजार पोल, अभिषेक चौधरी, जितेंद्र वीर सिंह व अनुज गुप्ता ने बुधवार को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि चार दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चार और पांच दिसंबर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन भर सकते हैं। छह दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छंटनी होगी। सात दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। 15 दिसंबर सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करते हुए संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदाधिकारियों का चयन मतदाता करते हैं, जिनमें प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष का पद शामिल है।
विज्ञापन
इधर, चुनावी प्रक्रिया की अधिसूचना जारी होने के बाद अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बैठकों का दौर भी चल रहा है, अपने नामों पर समर्थन जुटाने की मुहिम में भी तेजी आ गई है।