फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Baba Jassa Singh Ramgarhia's birth centenary function will be held in Karnanagari

Karnal News: कर्णनगरी में होगा बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया का जन्म शताब्दी समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Baba Jassa Singh Ramgarhia's birth centenary function will be held in Karnanagari
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सिख कौम के महान जरनैल बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300वी जन्म शताब्दी पांच मई है, जिसे श्री अकाल तख़्त साहेब की सरपरस्ती व शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल (पंजवा तख़्त) के मुखिया बाबा बलबीर सिंह, निहंग सिंह जत्थेबंदियों की अगुवाई में सात मई को करनाल की नई अनाज मंडी में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में रविवार को जिले की सभी प्रमुख सिख संस्थाओं, गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधियों की बैठक बाबा सुखा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें बताया गया कि सात मई को प्रस्तावित समापम में क़ौम के नाम संदेश देने के लिए श्री अकाल तख़्त साहेब के जत्थेदार सिंह साहेब ज्ञानी हरप्रीत सिंह को विशेष निमंत्रण दिया गया है। इन समागमों के लिए विशेष रूप से गठित बाबा ज़स्सा सिंह रामगढ़िया जन्म शताब्दी कमेटी में इंटरनेशनल सिख फोरम व शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मुख्य भूमिका निभा रही है। रामगढ़िया सभा करनाल व पानीपत के साथ साथ हरियाणा, पंजाब व दिल्ली की अलग-अलग पंथक जत्थेबंदियां व रामगढ़िया सभाएं मिलकर शताब्दी समारोह की सफलता के लिए काम कर रही हैं। वैश्विक स्तर पर मनाए जाने वाले इस शताब्दी समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। बाबा सुखा सिंह ने कहा कि इसे लेकर सिख संगत में भारी उत्साह है, लाखों की संख्या में सिख श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। इंटरनेशनल सिख फोरम के महा सचिव प्रीतपाल सिंह पन्नु, शिरोमणि गतका फेडरेशन आफ इंडिया के प्रधान गुरतेज सिंह खालसा, गुरुद्वारा माता साहेब कौर करनाल से बाबा धन्ना सिंह व बाबा सतनाम सिंह, सौंकड़ा के सरपंच भूपेंद्र सिंह लाडी, शताब्दी कमेटी के प्रबंधकीय सदस्य सुरेंद्रपाल सिंह रामगढ़िया, गुरुद्वारा मंजी साहेब कमेटी के प्रधान गुलाब सिंह मुनक, रामगढ़िया सभा करनाल के प्रधान कुलवंत सिंह कलेर, गुरु नानक खालसा कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह बरगोटा, भाई गुलाब सिंह आदि ने अपने विचार साझा किए। कहा गया कि सालभर चलने वाली समारोहों की शृंखला में 29 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली में गुरमत समागम, 30 अप्रैल को दिल्ली से खालसा फ़तह मार्च शुरू होगा जो सोनीपत, पानीपत व करनाल के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ तीन मई को करनाल में समाप्त होगा।
विज्ञापन

मुख्य समागम सात मई को करनाल में होगा। इन समागमों के दौरान 6 मई को डॉ मंगलसेन ऑडिटोरियम में सिख शस्त्र विद्या गतका के राष्ट्रीय मुक़ाबले करवाए जाएंगे। सात मई को युवाओं के लिए दस्तार बंदी मुक़ाबले होंगे। सिख नौजवानो को नशे व पतितपुणे से दूर रहकर अमृत छकने के लिए प्रेरित किया जाएगा और आठ मई को डेरा कार सेवा में अमृत संचार कर आयोजन रहेगा। इन समागमों के दौरान विश्व स्तर पर अपने कार्यों से सिख क़ौम का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को बाबा जस्सा सिंह रामगढ़िया अवार्ड से भी नवाज़ा जाएगा। समागम का आज पोस्टर भी जारी किया गया। बैठक में सरपंच मेवा सिंह, रतन सिंह, अमृतपाल सिंह मिड्डा, प्रधान प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह, जतिंदर सिंह डिंपल, इक़बाल सिंह, बलविंदर सिंह संधु, हरजीत सिंह संधु, जसवंत सिंह, बलविंद्र सिंह, गुरदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed