फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on police, SI injured, saved his life by firing in the air

Karnal News: पुलिस पर हमला, एसआई घायल हवाई फायर कर बचाई जान

Thu, 11 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 11 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Attack on police, SI injured, saved his life by firing in the air
1006 तरावड़ी में हमले में घायल पुलिस कर्मी रोहतास को अस्पताल  लेकर जाते पुलिसकर्मी
तरावड़ी। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में दबिश देने दुर्गा कॉलोनी में पहुंची नारकोटिक्स सेल की टीम पर आरोपी के परिजन ने हमला कर दिया। बुधवार रात की घटना में सेल के सब इंस्पेक्टर रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को हवाई फायर कर मौके से भागना पड़ा। सूचना पर 112, सीआईए और तरावड़ी थाना की पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस दो दिन पहले दर्ज हुए एनडीपीएस के एक मामले में दबिश के लिए पहुंची थी। दुर्गा कॉलोनी के आरोपी रिंकू के घर में पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों ने अचानक हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों के अनुसार हमलावरों ने सब इंस्पेक्टर रोहतास को घेर लिया और गंडासी, लाठियों और डंडों से वार किए। रोहतास गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर हालात बेकाबू होने पर पुलिस को हवाई फायर करने पड़े। रोहतास को मौके से हटाया गया। डायल-112 की टीम और एंबुलेंस बुलाई गई। घायल एसआई रोहतास को लहूलुहान हालत में करनाल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। तरावड़ी थाने से भी फोर्स पहुंच गया। सीआईए की टीम पहुंच गई। इस बीच में आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


देर रात तक कॉलोनी में रहा तनाव का माहौल
कॉलोनी में देर रात तक तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि पुलिस टीम पर हमला बेहद गंभीर मामला है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर से बाहर निकलने के रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज, होगी सख्त कार्रवाई
-पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि पुलिस की टीम पर हमला किया गया है, जिसमें एक एसआई चोटिल हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, कुछ लोगों को पकड़ा भी है, इनसे पूछताछ की जा रही है। हमला करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed