फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ankit Baliyan Murder Case: A reward of ₹1 lakh each has been announced for Satyam and Aryan

अंकित बालियान हत्याकांड: सोनीपत में ठेके पर गोली चला चुके सत्यम और आर्यन, दोनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित

Thu, 03 Sep 2026 01:27 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 03 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

शामली के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक और यू-ट्यूबर अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त को शामली में की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या में शामिल चार शूटरों की पहचान का दावा किया।

विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder Case: A reward of ₹1 lakh each has been announced for Satyam and Aryan
सत्यम और आर्यन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में करनाल के सत्यम कादियान और आर्यन संधू का नाम आया है। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। यूपी के शामली की पुलिस के साथ करनाल की स्पेशल टास्क फोर्स ( एसटीएफ) भी उनकी तलाश में जुटी है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। उनके विदेश भागने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस की टीम दबिश देने पहुंची तो दोनों के घर ताला लटका मिला। पड़ोस के लोग यह जानकर हैरान रह गए कि उन्होंने छोटी उम्र में अपराध की दुनिया में बड़ी तेजी से कदम बढ़ा दिए है।

विज्ञापन


दोनों 20 साल से कम के हैं और 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर जुर्म की राह पकड़ी है। तेजी से उभरते गायक की हत्या उनके जुर्म की कुंडली में दूसरे नंबर पर है। इससे पहले 2025 में सोनीपत में शराब के ठेके पर फायरिंग कर चुके हैं। दो दिन पहले मुठभेड़ में मारे जा चुके उनके साथी मोहित और सुमित 25 साल से कम थे।
विज्ञापन


19 साल के सत्यम कादियान का आलीशान घर शहर की अंसल टाउन कालोनी में है जबकि आर्यन संधू पुराने शहर की घनी आबादी वाले कलंदरी गेट का रहने वाला है। पिछले तीन दिन में दोनों की तलाश में शामली पुलिस और करनाल एसटीएफ एक-एक बार आ चुकी है। पुलिस टीमों ने दोनों के पड़ोसियों से जानकारी ली और चली गई। सत्यम के परिवार का पुश्तैनी मकान जाटो गेट क्षेत्र में है। ये लोग अंसल टाउन के मकान में दिन में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पड़ोसियों का कहना है कि पुलिस की बातें सुनकर वे लोग दंग रह गए। सत्यम दिखने में बच्चा सा ही लगता है और उसने इतना बड़ा कांड कर दिया कि दो राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वह बड़े कारोबारी का इकलौता बेटा है। उसकी तीन बहनें हैं। तीनों की शादी हो चुकी। उसे लग्जरी गाडि़यों का शौक है। एक साल में दो से तीन गाड़ी बदल देता है। इंस्टाग्राम पर गाडि़यों के साथ रील डालता रहता है। एक रील में हथियार के साथ भी नजर आया लेकिन किसी की हत्या कर देगा, इसकी उम्मीद नहीं थी।

आर्यन के पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें पुलिस के आने पर ही पता चला कि गायक की हत्या में उसका नाम आया है। वह पड़ोस के लोगों से कम ही वास्ता रखता है। उसके पिता नरेंद्र की मौत हो चुकी है। उसके बारे में सुना था कि वह सत्यम के साथ घूमता है लेकिन यह बहुत ही आश्चर्य की बात है कि दोनों ने हत्या जैसी संगीन वारदात कर दी।

मुठभेड़ में मारे जा चुके दो बदमाश
शामली के बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक और यू-ट्यूबर अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त को शामली में की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या में शामिल चार शूटरों की पहचान का दावा किया। इनमें सोनीपत निवासी मोहित (24) और सुमित (22) को 31 अगस्त को मुठभेड़ में मार गिराया। सत्यम और आर्यन की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच में आया है कि अंकित की हत्या गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गैंग ने की थी। इसकी वजह एक गाने से उपजी रंजिश बताई गई। अंकित ने तीन साल पहले गाना गाया था, भरी कोर्ट में गोली मारेंगे। इस गाने के लिए उन्हें धमकी भी मिली थी।


अधिकारी के अनुसार

  • सत्यम और आर्यन का रिकार्ड निकलवाया गया है। दोनों पर सोनीपत में शराब के ठेके पर फायरिंग की प्राथमिकी पहले से दर्ज है। इस मामले में भी उनकी तलाश की जा रही है - दीपेंद्र राणा, इंचार्ज एसटीएफ।
  • सत्यम और आर्यन शार्प शूटर हैं। गायक अंकित बालियान की हत्या में उनकी तलाश की जा रही है - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed