फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Agneepath scheme will make capable and responsible citizens, dedication will increase

अग्निपथ योजना से बनेंगे योग्य एवं जिम्मेदार नागरिक, समर्पण भाव बढ़ेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Agneepath scheme will make capable and responsible citizens, dedication will increase
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरुबीरपाल सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए बहुत अच्छी योजना है। जिसके कारण न सिर्फ युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा अपितु उनका चारित्रिक एवं शारीरिक विकास भी होगा। साथ ही वे देश के योग्य एवं जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। वे घरौंडा की निर्माणाधीन अकादमी जाने से पहले सेक्टर-5 स्थित नंबर 2 हरियाणा एनसीसी एयर विंग की यूनिट पहुंचे। उन्होंने युवाओं को एनसीसी में आने व अग्निपथ योजना का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।
करीब आधे घंटे तक यहां रुके महानिदेशक ने यूनिट की गतिविधियों और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उनके साथ एडीजी मेजर जनरल राजीव छिब्बर और अंबाला ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एएस बराड़ भी उपस्थित रहे। यूनिट में पहुंचने पर कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन डीजी नायर के नेतृत्व में एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसे कैडेट जस्सी ने कमांड किया। ग्रुप कैप्टन डीजी नायर ने स्क्वाड्रन की गतिविधियों और हरियाणा के विभिन्न जिलों में कैडेट्स को दी जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में महानिदेशक को बताया। इस अवसर पर एएनओ फ्लाइंग अफसर डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल, पवन शर्मा, जेडब्ल्यूओ एके द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित
ऐरो मॉडलिंग टीम के कैडेट्स अक्षत, विजय, गोविंद, सौरव और निशांत ने एएमआई जगदीप कपिल के नेतृत्व में निरीक्षण टीम को विभिन्न प्रकार के ऐरो मॉडल्स, स्टैटिक व आरसी कंट्रोल लाइन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। यूनिट में बेहतर कार्य करने पर महानिदेशक ने एनसीसी कैडेट्स व स्टाफ के कुछ सदस्यों को सम्मानित भी किया। सम्मान पाने वालों में अंडर अफसर कैडेट कुनाल, विजय, जिंसी और कैडेट नैंसी को प्रशंसापत्र मिला। वहीं सिविल स्टाफ से श्वेता व परेड इंस्ट्रक्टर कोपल हितेश बर्मन भी सम्मानित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed