फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A park will be built on 10 acres near Shaheed Udham Singh Chowk.

Karnal News: शहीद उधम सिंह चौक के पास 10 एकड़ में बनाया जाएगा पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
A park will be built on 10 acres near Shaheed Udham Singh Chowk.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर को जल्द ही शहीद उधम सिंह के नाम से भव्य पार्क की सौगात मिलने जा रही है। सेक्टर-9 के पास स्थित शहीद उधम सिंह चौक के पास वन विभाग की करीब 10 एकड़ खाली जमीन पर इस पार्क का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पर करीब एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
सरकार से अनुमति मिलने के बाद अब परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा। पार्क में लोगों के मनोरंजन और आराम के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। पार्क से सेक्टर-9 और उसके आसपास की करीब 10 कॉलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा। वन विभाग की टीम की ओर से पार्क के भीतर बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे और घास लगाई जाएगी। पार्क के भीतर फुटपाथ और पैदल चलने के लिए ट्रैक बनाए जाएंगे। सार्वजनिक शौचालय, पीने के पानी की सुविधा और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


शहीद उधम सिंह पार्क का उद्देश्य सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं है बल्कि शहीद की स्मृति को सहेजना और लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना भी है। पार्क का लेआउट इस तरह तैयार किया जा रहा है कि इसमें प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व दोनों का समावेश हो। -पवन शर्मा, अधिकारी, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed