फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A minor troubled by molestation gave his life

छेड़खानी से परेशान नाबालिग ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
A minor troubled by molestation gave his life
गांव के ही युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने से परेशान एक 14 वर्षीय नाबालिग ने फंदा लगाकर जान दे दी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों का आरोप है उनकी बेटी के साथ पांच दिन पहले दो युवकों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। इस कारण उनकी बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नौ मई को आरोपी राहुल और अनिल ने शराब पीकर नाबालिग के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर दोनों लड़के मौके से फरार हो गए थे, जिसकी शिकायत लड़की की दादी किताबो देवी ने पुलिस से की थी। उनके बयान पर निगदू थाना में दोनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी निगदू चरण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाकर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज
मूनक। दुष्कर्म के मामले में एक महिला पर समझौता करने का दबाव बनाने व डराने धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर मूनक थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी पानीपत के एक गांव में 2012 में हुई थी। 17 जुलाई को आरोपी नीटू जो उसकी ससुराल का ही रहने वाला है। उसने चाकू की नोक पर उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और वह अब पानीपत जेल में बंद है। बताया कि आरोपी के परिजन उसे व उसके परिवार के लोगों को डरा धमका रहे हैं और समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। थाना प्रभारी मूनक जगदीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed