{"_id":"68684910b037c5e76301d483","slug":"a-bag-full-of-cigarettes-was-stolen-from-outside-the-eatery-karnal-news-c-18-knl1008-684269-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ढाबे के बाहर से सिगरेट से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ढाबे के बाहर से सिगरेट से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। तरावड़ी के पास एक ढाबे के बाहर से बाइक पर सवार दो लोग अन्य बाइक पर रखा सिगरेट से भरा बैग ले गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब एक लाख रुपये की सिगरेट थी। जानकारी मिलने पर पहुंची तरावड़ी थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरी की वारदात ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
शिकायतकर्ता विनोद ने बताया कि वह दुकानों और ढाबों पर सिगरेट सप्लाई करने काम करता है। वह करनाल से नीलोखेड़ी जा रहा था। रास्ते में तरावड़ी में ढाबे के बाहर बाइक खड़ी करके सिगरेट देने गया था। वह अपना बैग अपनी बाइक पर ही रखकर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आया तो उसका सिगरेट से भरा बैग बाइक से गायब था। ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी चेक किए तो पता लगा कि दो चोर स्पोटर्स बाइक पर आए और उसकी बाइक से सिगरेट से भरा बैग उठाकर भाग गए। दोनों बाइक पर करनाल की तरफ भागे हैं। विनोद ने बताया कि उसके बैग में करीब एक लाख रुपये की सिगरेट थी। तरावड़ी थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।