{"_id":"59763c6c4f1c1bb4058b4863","slug":"81500920940-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार रुपये नगदी और सोने चांदी के आभूषण सहित सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार रुपये नगदी और सोने चांदी के आभूषण सहित सामान चोरी
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। असंध के फफड़ाना गांव में एक मकान से चोर अलमारी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी करके फरार हो गए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब रात को मकान मालिक और उसकी पत्नी छत पर सो रहे थे। पीड़ित ने गांव के ही युवकों पर शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सालवन चौकी में दी शिकायत में फफड़ाना वासी सोनू ने शिकायत दी कि वह और उसकी पत्नी ऊपर चौबारे में सो रहे थे। रात को उनके घर में चोर घुस गए और उनकी अलमारी से 15 हजार रुपये नगदी, सोने चांदी के जेवर सहित एक एलईडी, मोबाइल फोन और एक डीटीएच बॉक्स चुराकर ले गए। पीड़ित ने गांव के ही युवकों पर चोरी के बारे में शक जताया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।