{"_id":"5b3fbd024f1c1b55238b4e69","slug":"71530903810-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर के एजैंट पर लोगों ने लगाया लाखों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर के एजैंट पर लोगों ने लगाया लाखों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप, हंगामा
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निसिंग। निसिंग डाकघर के एजेंट पर लोगों ने लाखों रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाया है। जबकि एजेंट कृष्ण स्वरूप फौजी की 20 जून को मौत हो चुकी है। शुक्रवार को डाकघर में पहुंचकर लोगों ने हंगामा किया।
मामू राम, नानू राम, मोगी देवी, राजो देवी, संदीप, बिट्टू, सुल्तान, वीरभान, कृष्ण व रामनिवास ने आरोप लगाया कि डाकघर के एजेंट कृष्ण स्वरूप के माध्यम से मामू राम ने एक लाख 59 हजार रुपये, नानू पुत्र छोटा राम ने 89 हजार रुपये, मोगी देवी ने एक लाख 45 हजार रुपये व राजो देवी ने 75 हजार रुपये डाकघर में जमा करवाए थे। डाक घर में जाकर देखा तो खाते में पैसे जमा ही नहीं किए गए थे। इसके बाद वह पासबुक लेकर एजेंट के बेटे से मिले तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। उन्होंने डाकघर के उच्चाधिकारियों से उनके रुपये दिलवाने की मांग की।
डाकघर के पोस्टमास्टर राधाकृष्ण का कहना है कि मैंने असंध से तबादला होकर शुक्रवार को अभी ड्यूटी जॉइन की है। पासबुक की जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा कि किसकी पासबुक में कितने पैसे जमा हैं। किसी भी उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। डाकघर का कोई भी कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करवाई जाएगी।