फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raids were conducted at several places from Ludhiana in Punjab to Delhi and Haryana.

Karnal News: पंजाब के लुधियाना से लेकर दिल्ली और हरियाणा के कई स्थानों पर दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Raids were conducted at several places from Ludhiana in Punjab to Delhi and Haryana.
शार्प शूटरों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी, बार-बार लोकेशन बदल रहे आरोपी
विज्ञापन

करनाल/शामली। गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी करनाल निवासी शार्प शूटर सत्यम और आर्यन के बारे में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को भी पंजाब के लुधियाना, रोपड़, दिल्ली और हरियाणा के करनाल, पानीपत, सोनीपत और बहादुरगढ़ समेत कई स्थानों पर दबिश दी। उधर, पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। हालांकि, आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

26 अगस्त को हुई थी अंकित की हत्या
26 अगस्त को बंटीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद चार शार्प शूटरों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इनमें दो की पहचान करनाल निवासी सत्यम और आर्यन के रूप में हुई थी। हत्याकांड के बाद सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के 50-50 हजार रुपये के इनामी सोनीपत निवासी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था। मुठभेड़ में दो सिपाही घायल हुए थे, जबकि एसपी और एएसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी थी। दोनों अधिकारी बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन

- राकेश पंपू और रोहित से होगा बड़ा खुलासा

एसपी के अनुसार गोगी गिरोह के करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सोनीपत निवासी रोहित को रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। दोनों से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रेकी करने वाले दो और रडार पर

हत्याकांड से पहले रेकी करने वाले दो और शामली के लोग पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस अब तक छह लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

- पटना पुलिस से भी मांगा सहयोग

सत्यम कादयान और आर्यन संधू बिहार के पूर्णिया के धमदाहा और नीरपुर गांव में भी रहे थे। यहां एक युवती ने उनकी मदद की थी, जो पढ़ाई करती है। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवती से भी पूछताछ की गई है। युवती की दोस्ती सत्यम से इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पटना पुलिस से भी सहयोग मांगा है।


एक लाख के इनामियों को एनकाउंटर में मारती रही है शामली पुलिस

शामली पुलिस का अब तक का रिकॉर्ड रहा है कि एक लाख रुपये के इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। अब तक एक लाख रुपये के इनामी पांच बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। ऐसे में अब चर्चाएं तेज हैं कि पुलिस आर्यन और सत्यम को गिरफ्तार करती है या दोनों पुलिस मुठभेड़ में मारे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed