फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आया तीजों का त्यौहार आज मेरा बीरा आवेगा... पर झूमी महिलाएं

आया तीजों का त्यौहार आज मेरा बीरा आवेगा... पर झूमी महिलाएं

Mon, 24 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आया तीजों का त्यौहार आज मेरा बीरा आवेगा... पर झूमी महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल।
भारत विकास परिषद अभिमन्यु शाखा की महिला विंग की ओर से तीज पर्व मनाया गया। प्रेम नगर में आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित पार्षद डिंपल रानी व कुमुद बाला ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि इस तरह के उत्सव आयोजित करने से संस्कृति जीवित रहती है और जिस समाज की संस्कृति जीवित रहती है, वह समाज कभी भी लुप्त नहीं हो सकता। कार्यक्रम में परिषद सदस्यों की ओर से सभी को मेंहदी लगाई गई व झुला झुलाया गया। वहीं भजन-सत्संग का आयोजन किया गया। तीज पर्व के उपलक्ष्य में महिलाओं ने लोकगीत ‘‘ आया तीजों का त्यौहार आज मेरा बीरा आवेगा’’ गाया और झूम उठी। शाखा अध्यक्ष मणिका चोपड़ा व महिला प्रमुख संतोष आर्या ने कहा कि इस दिन भाई अपनी बहनों के घर उपहार के तौर फिरनी-घेवर व सुहाग का समान लेकर आते हैं और बहनों को खुशहाल जीवन जीने का आशीर्वाद देते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से ललिता बजाज, कीर्ति शर्मा, डोली, ललिता मदान, कविता आहुजा, मधु मदान, शशी गांधी, तन्नु गांधी, सवित्री चौपड़ा, अमरजीत कौर, निशा सचदेवा, किरण, रशमी, कविता मलहौत्रा, रीटा आहुजा, नेहा, मुकेश मदान, नवीन एवं रजनीश चौपड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

-----------------------------
आढ़तियों ने किया भंडारे का आयोजन
घरौंडा। नई अनाज मंडी में श्रावण माह के उपलक्ष्य में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को श्रावण मास के उपलक्ष्य में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशाल भंडारे में मंडी के आढ़तियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मंडी प्रधान सुशील गर्ग ने बताया कि मंडी में हर वर्ष शहर में अमन शांति व खुशहाली के लिए विशाल भंडारा लगाया जाता है। इसमें मंडी के आढ़ती बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। भंडारे में आस पास की कालोनियों व मंडी श्रमिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी उप चेयरमैन सुरेंद्र जैन, आढ़ती संदीप अग्रवाल, सुखबीर, नरेंद्र गर्ग, विकास जैन, धीरज भाटिया, सुरेंद्र सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed