फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   500 patient effected from corona and 860 person recovered

बढ़ने लगा रिकवरी रेट, 860 मरीज ठीक हुए, 500 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
500 patient effected from corona and 860 person recovered
मई माह में दूसरे दिन लगातार राहत भरी खबर यह रही कि संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमित 860 मरीज ठीक हुए। जबकि 500 नए संक्रमित मरीज सामने भी आए। रिकवरी होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों की अपेक्षाकृत ज्यादा है। मगर मरने वाले मरीजों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को भी 26 लोगों का कोविड गाइडलाइन के तहत दाह संस्कार किया गया। जबकि स्वास्थ्य महकमे ने सिर्फ 11 लोगों की मौत संक्रमण से अपने रिकार्ड में दर्ज की है।
विज्ञापन

अभी तक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 326 लोगों की जान संक्रमण से गई है। विभाग के अनुसार रकवरी रेट 82.30 और मृत्यु दर 1.03 प्रतिशत है। अब कोरोना की चेन पुलिस कर्मचारियों से जुड़ गई है। शुक्रवार को 5 पुलिस कर्मचारी, 14 विद्यार्थी, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की छात्रा, एक कर्मचारी, वकील, आशा वर्कर, बैंक कर्मी, अध्यापक, दो हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

........................
सैंपल लिए - 326311
पॉजिटिव - 31647
निगेटिव - 293910
एक्टिव केस - 5273
ठीक हुए - 26048
मौत - 326
....................
इन लोगों की गई जान
रामनगर निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 13 निवासी 71 वर्षीय महिला, सेक्टर-7 निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, बाल राजपूतान निवासी 50 वर्षीय महिला, अशोक नगर निवासी 64 वर्षीय महिला, सेक्टर-9 निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, गुरुग्राम सरस्वती विहार निवासी 76 वर्षीय महिला, गांव लबकरी निवासी 42 वर्षीय महिला, पानीपत निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, शिव कॉलोनी करनाल निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर4 निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-6 निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति, गांव कुंजपुरा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-7 निवासी 76 वर्षीय महिला, कैथल निवासी 83 वर्षीय व्यक्ति, शिव कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय महिला, दिल्ली निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, प्रितम कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति, गांव सग्गा निवासी 58 वर्षीय महिला, मटक माजरी निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, बजीर चंद कॉलोनी निवासी 79 वर्षी व्यक्ति, जुंडला गेट निवासी 69 निवासी व्यक्ति, पुरानी अंनाज मंडी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, बड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, फुसगढ़ निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, बिहार निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 गाइडलाइन के तहत संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
नहीं मान रहे लोग, मेडिकल स्टोर पर ही लग रही भीड़
सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया हुआ है लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। सड़कों पर बेवजह लोग घूम रहे हैं वहीं दूसरी ओर मेडिकल स्टोर पर लोगों की दवा लेने कि लिए भीड़ लगी रही है। मेडिकल स्टोर संचालक दवा देने में व्यस्थ रहते हैं लेकिन व्यवस्था बनाने को लेकर उनका कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में प्रशासन को निरंतर गस्त कर इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।

रेलवे स्टेशन पर छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
करनाल। रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों व आसपास के इलाके के लोगों के कोरोना सैंपल लेकर जांच की जा रही है। प्रशासन की तरफ से इतनी सख्ती बढ़ा दी गई है कि स्टेशन पर यात्री आपस में नजदीक भी खड़े नहीं हो सकते। जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे कर्मचारियों की कड़ी निगाह है। कोरोना की दूसरी लहर रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर तैनात स्वास्थ्य स्टाफ ने शुक्रवार को शाम तक 140 लोगों के कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिए। वहीं रैपिड किट से 11 सैंपल लेकर मौके पर जांच की। जिनमें से छह लोग पॉजिटिव पाए गए। इन्हें होम आइसोलेशन की हिदायत दी गई। आरपीएफ कर्मचारी ओमप्रकाश ने कहा कि स्टेशन परिसर में कोरोना हिदायतों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। सख्ती बढ़ा दी गई है। जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि केवल आरक्षित श्रेणी के यात्री ही स्टेशन पर आएं। उनके साथ अन्य किसी के प्रवेश पर पाबंदी है। हरेक की जांच के बाद ही उसे प्लेटफार्म पर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed