{"_id":"5a5a5e874f1c1bf2408b4b94","slug":"41515871879-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लगी आग, दुकानें छोड़ भागे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में लगी आग, दुकानें छोड़ भागे दुकानदार
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर में लगी आग, दुकानें छोड़ भागे दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी।
करनाली गेट के पास शनिवार को सड़क पर मूंगफली बेच रहे दुकानदार के पास रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वहां पर मौजूद लोग एवं दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग गए। काफी देर तक सिलेंडर में आग लगी रही और लपटें उठने लगी। तुरंत लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि हंसराज निवासी करनाली गेट सड़क के किनारे मूंगफली बेच रहा था। इस दौरान उसने किसी अन्य कार्य के लिए सिलेंडर प्रयोग किया तो सिलेंडर में आग की लपटें उठने लगी। आग लगते ही दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग गए।