फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तीज के उपलक्ष्य में छात्राओं ने हाथों पर सजाई सुंदर मेंहदी

तीज के उपलक्ष्य में छात्राओं ने हाथों पर सजाई सुंदर मेंहदी

Mon, 24 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
तीज के उपलक्ष्य में छात्राओं ने हाथों पर सजाई सुंदर मेंहदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निगदू।
कस्बे के माता रामप्यारी डीएवी पब्लिक स्कूल में तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा से लेकर ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा तीसरी चौथी में खुशी ने पहला, सिमर ने दूसरा व खुशी रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। तो वहीं पांचवी व छठी कक्षा में भूमि व जैस्वीन ने प्रथम, गुरनूर ने द्वितीय व प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं व आठवीं में सिमरन व अंशुल ने पहला, यकशिता ने दूसरा व शिल्पा ने तीसरा स्थान हासिल प्राप्त किया। वहीं नौवीं, दसवीं व ग्यारहवीं कक्षा में कोमल ने प्रथम, संजना ने द्वितीय व ईशा ओर अलिशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान पाने वाले विधार्थियों को स्कूल की ओर से इनाम देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल संजय शर्मा ने बताया कि स्कूल में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता करवाई जाती है। प्रतियोगिताओं में स्कूल के बच्चे बढ़चढ़ कर भाग लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed