{"_id":"5a6390af4f1c1b92268b5927","slug":"171516474543-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"121 बार रक्तदान और 93 बार प्लेटलेट्स डॉनेट करने वाले मेजर सुरेश को राज्यपाल ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
121 बार रक्तदान और 93 बार प्लेटलेट्स डॉनेट करने वाले मेजर सुरेश को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 साल के मेजर ने 121 बार किया रक्तदान, 93 बार प्लेटलेट्स भी किए डोनेट, राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
सूबेदार मेजर सुरेश सैनी को शनिवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, प्रदेश रेडक्रॉस सचिव बीआर शर्मा, उप चेयरमैन डॉ. मुकेश अग्रवाल द्वारा गोल्ड मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इंद्री के वार्ड नंबर चार निवासी सूबेदार मेजर सुरेश सैनी ने 121 बार रक्तदान और 93 बार प्लेटलेट्स डोनेट किए हैं। सूबेदार के इसी कार्य को देखते हुए राज्यपाल द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सुरेश सैनी ने इंद्री पहुंचकर बताया कि उन्होंने 19 साल की आयु में पहली बार रक्तदान किया था, उसके बाद उन्हें सुकून मिला। उन्होंने वर्ष में चार बार रक्तदान करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए 93 बार प्लेटलेट्स देकर जरूरतमंद लोगों की जान बचाई है। 50 वर्षीय सुरेश सैनी ने बताया कि इसके लिए उन्होंने अनेकों बार मेडल मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में भी जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर रक्तदान करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि रक्तदान के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया हुआ है, इसमें अभी तक सैकड़ों युवा शामिल हो चुके हैं।