फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   114 new corona positive arrived, one died

कोरोना के 114 नए मामले आए, बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
114 new corona positive arrived, one died
शुक्रवार को जिले में कोरोना के 114 नए केस आए। वहीं कोरोना संदिग्ध एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई। नए मामलों में 11 स्कूली बच्चे भी हैं। जिले में अब तक 64 स्कूलों के विद्यार्थी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं 14 स्कूलों को कोरोना सुरक्षा की गाइडलाइन का पालन करने में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। इधर डीसी निशांत कुमार यादव ने जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक लेकर कई निर्णय लिए। डीसी ने बताया कि 17 टीमों का गठन किया गया है जो रोजाना स्कूलों की जांच करेगी। पांच दिन में सभी स्कूलों की चेकिंग होगी। कहीं लापरवाही मिलती है तो उन्हें नोटिस देंगे, इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। शुक्रवार को 155 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। इस साल में पहली बार एक साथ इतने मरीजों ने कोरोना को हराया है। जिले में अब तक 161 मरीजों की मौत हो चुकी है और 690 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

नए मरीजों में तीन कॉलेजों के प्रोफेसर
शुक्रवार को मिले 114 नए मामलों में 11 विद्यार्थी और छह शिक्षक हैं। इनमें कुरुक्षेत्र आईटीआई, कान्वेंट स्कूल, प्रताप स्कूल, एसडी मॉडल निसिंग, डीएवी पब्लिक स्कूल और भैणी कलां के सरकारी स्कूल का एक-एक छात्र, डीपीएस, दादूपुर रोड़ान और बीपी स्कूल निसिंग का एक-एक शिक्षक संक्रमित मिला। वहीं खालसा कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज और राजकीय कॉलेज का एक-एक प्राध्यापक, दो पुलिसकर्मी, एनबीजीबीआर का एक वैज्ञानिक, लिबर्टी और एचडीएफसी बैंक का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया। शुक्रवार को 62 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। 5868 बुजुर्गों ने कोरोना की पहली डोज लगवाई। वहीं 123 हेल्थ केयर वर्कर पहली और 329 ने दूसरी डोज लगवाई। इसी तरह 399 फ्रंट लाइन वर्कर भी टीकाकरण कराने पहुंचे।
विज्ञापन

बैठक में प्रशासन ने लिए तीन निर्णय
1. दो के बजाय होंगे ढाई हजार टेस्ट : कोरोना को रोकने के लिए प्रशासन ने योजना बनाई है। इसके तहत सैंपल का टारगेट भी बढ़ाया गया है। वर्तमान में रोजाना करीब दो हजार तक टेस्ट होते हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर ढाई हजार करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. एक माह में डेढ़ लाख बुजुर्गों के टीकाकरण का लक्ष्य : प्रशासन ने जिले के डेढ़ लाख बुजुर्गों का एक माह के अंदर वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य रखा है। अब तक 50 हजार बुजुर्गों का टीकाकरण हो चुका है।
3. सुरक्षा में खामी के आयोजक जिम्मेवार : होली और नवरात्र सहित कई त्योहार आने वाले हैं। शादी के कार्यक्रम भी होंगे। प्रशासन ने तय किया है कि इन आयोजनों में सामाजिक दूरी, मास्क पहनना और सैनिटाइजर की व्यवस्था आयोजकों को करनी होगी। लापरवाही दिखने पर टास्क फोर्स कमेटी कार्रवाई करेगी।
कोरोना का प्रकोप जारी है, लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना चाहिए। अभी लॉकडाउन का सरकार का कोई निर्णय नहीं है। सख्ती जरूर पहले से बढ़ेगी। बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटे जाएंगे और स्कूलों में व्यापक चेकिंग होगी। बैठक लेकर इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए हैं।

-निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।
थाना इंचार्ज 50 और चौकी इंचार्ज रोजाना 20 चालान करेंगे : एसपी
मास्क को लेकर प्रत्येक थाने व चौकी को चालान का प्रत्येक दिन का लक्ष्य दिया है। रोजाना की रिपोर्ट वे उपायुक्त कार्यालय भेजेंगे। प्रत्येक थाना इंचार्ज को हर रोज 50-50 और चौकी इंचार्ज को 20-20 चालान का लक्ष्य दिया है। जो अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई होगी। जिनके चालान काटे जाएंगे, उन्हें मौके पर मास्क भी दिए जाएंगे। -गंगाराम पुनिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed