फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1.3 million frauds in the name of sending to italy

इटली भेजने के नाम पर 13 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
1.3 million frauds in the name of sending to italy
निसिंग थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। गांव प्यौंत डेरा निवासी लखविंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटे को विदेश भेजने के लिए बांसा निवासी बलदेव सिंह वडैच, पत्नी, बेटा व बेटी से बात हुई। आरोपियों ने इटली भेजने के लिए 12 लाख रुपये मांगे। दो महीने बाद हमें रूस का वीजा दिया। उन्होंने दीप सिंह को अवैध तरीके से रूस बार्डर पार करवाया और आगे यूक्रेन ले गये। वहां तीन लाख रुपये और मांगे। जब पैसे देने से मना किया तो बेटे के साथ मारपीट की। उन्होंने एक लाख रुपये और दिये। रुपये प्राप्त होने के बाद उन्होंने बेटे दीप को यूक्रेन के जंगल में छोड़ा दिया। अपने एजेंटों को फोन कर बेटे का पासपोर्ट जलवा दिया। जिसके बाद बेटे को यूक्रेन पुलिस ने पकड़कर जेल में बंद कर दिया। उसके बेटे दीप सिंह ने वहां से भारतीय एंबेसी से इमरजेंसी पासपोर्ट लिया। जिसके बाद वो भारत वापस लौटा। उसके बाद जब उन्होंने अपने पैसे मांगे लगे तो उसे धमकी दी कि वे बेटे को मरवा देंगे। उनके घर जाने पर उसके साथ गाली गलौज की। अब आरोपी की पत्नी व बेटा इटली में हैं। सब इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर बांसा निवासी बलदेव सिंह वडैच, यादेविंद्र सिंह उर्फ सोनू, भूपेंद्र कौर, बलदेव सिह की बेटी परवीन कौर के खिलाफ के धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed