{"_id":"59a30dfb4f1c1b1c0b8b4950","slug":"181503858171-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक के आधार पर हुई तलाशी में चार काबू, दो पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक के आधार पर हुई तलाशी में चार काबू, दो पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक के आधार पर हुई तलाशी में चार काबू, दो पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद
राजौंद व सीवन पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डेरा प्रमुख के मामले को देखते हुए पुलिस द्वारा शक के आधार पर ली गई तलाशी में चार लोगों के पास से दो पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने धारा 144 के तोड़ने व सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सीआईए-2 के हेड कांस्टेबल प्रदीप ने बताया कि वह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर आए फैसले के बाद सीवन के ड्यूटी पर तैनात था। वहां पर एक गाड़ी में अमरगढ़ गामड़ी निवासी महेंद्र कुमार, सलेमपुर गुहला निवासी गुलाब सिंह व हरेन्द्र आए। जिसके पास से एक पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद हुए। जिले में धारा 144 लगने के बाद पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद होने पर उल्लंघन माना गया है। सीवन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में राजौंद पुलिस दर्ज मामले में एएसआई रोहताश ने बताया कि गांव किठाना से 26 अगस्त को गांव पेगा निवासी हरबंस से एक पिस्तौल बरामद हुई है।
दंगा भडक़ाने का प्रयास करने के मामले में एक पर केस दर्ज
कैथल। सीवन में डेरा प्रमुख पर आए फैसले के बाद डेरा प्रेमियों दंगा करने व अशांति फैलाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में सीवन पुलिस ने एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीवन पुलिस को दी शिकायत में अमरेंद्र सिंह खारा ने बताया कि सीवन में 28 अगस्त को सीवन निवासी शक्ति सिंह ने डेरा प्रमुख पर फैसला आने के बाद अशांति फैलाने व दंगा करवाने का प्रयास किया। उसने सरकार व प्रशासन के खिलाफ भड़काने का काम किया। एएसआई रमेश ने बताया कि पुलिस ने शक्ति सिंह के खिलाफ धारा 153 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई हिंसा और तोड़फोड़ में पुलिस ने दर्ज किए केस
कैथल। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर फैसले के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर उग्र प्रदर्शन करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने 500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राकेश कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। तहसीलदार ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत बताया कि डेरा प्रमुख पर फैसले के बाद डेरे से बाहर निकलकर नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर उग्र प्रदर्शन किया। जिसमें गांव फरीबाद निवासी विरेन्द्र, वेद व उदय सिंह निवासी गांव नौच शामिल रहे है। इसके अलावा इस उग्र प्रदर्शन में करीब 500 महिला व पुरुषों ने धारा 144 को उल्लंघन करते हुए यह प्रदर्शन किया है। एएसआई कुलविन्द सिंह ने बताया कि पुलिस ने 147, 148, 283, 188, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।