फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डंडों से लैस होकर आए तीन युवकों ने डेयरी में लूटे पंद्रह हजार रुपये, दुकानदार पर लाठियों से हमला

डंडों से लैस होकर आए तीन युवकों ने डेयरी में लूटे पंद्रह हजार रुपये, दुकानदार पर लाठियों से हमला

Fri, 08 Mar 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
डंडों से लैस होकर आए तीन युवकों ने डेयरी में लूटे पंद्रह हजार रुपये, दुकानदार पर लाठियों से हमला
मारपीट कर लूटे 15 हजार, वारदात सीसीटीवी में कैद, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। सुभाष नगर में डेयरी में से लुटेरे बुधवार रात्रि करीब पौने ग्यारह बजे दुकानदार के साथ मारपीट कर 15 हजार रुपये से अधिक की राशि लूट कर ले गए। तीनों लुटेरे मुंह पर पकड़ा बांधे हुए दिख रहे हैं और हाथों में डंडा व पिस्तौल भी दिख रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने कहा कि लुटेरों को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में सेगा निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसने श्मशान घाट के निकट स्थित बालाजी कॉलोनी में डेयरी की है। रात्रि करीब 10 बजकर 22 मिनट पर वह दूध से खोया निकाल रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन लड़के आए। तीनों ने हाथों में डंडे लिए हुए थे। एक पिस्तौल लिए हुए था। दो युवकों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तीसरे युवक ने गल्ले से 15 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। बाद में पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पूरी वारदात को देखा तो इस मामले में प्रवीण कुमार की शिकायत पर लूट, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएचओ प्रह्लाद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही वारदात का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
1 मिनट में दिया वारदात को अंजाम :
लुटेरे 10 बजकर 43 मिनट पर दुकान में घुसते हुए दिख रहे हैं और महज एक मिनट में वारदात को अंजाम देकर 10 बजकर 44 मिनट 9 सैकेंड पर बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। पीछे दुकानदार भी भागता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed