{"_id":"66281755a98c27d5c20ff854","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-not-identified-jind-news-c-199-1-sroh1006-116130-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई पहचान
Wed, 24 Apr 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
जींद। बरसोला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
जीआरपी को मंगलवार दोपहर में सूचना मिली कि बरसोला रेलवे स्टेशन पर 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक की बाई बाजू पर अंग्रेजी में प्रेम लिखा हुआ है। उसने सफेद-काली चेकदार कमीज और पैर में सैंडिल पहने हुए है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। संवाद