फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two illegal pistols and eight cartridges recovered from two youths

Jind News: दो युवकों से दो अवैध पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद

Mon, 21 Sep 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two illegal pistols and eight cartridges recovered from two youths
फोटो 20जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
सफीदों। सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपी गांव मलार निवासी मोनू उर्फ बंटी और दीपांशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर के दो देसी पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीआईए के प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम और गश्त के लिए बुढ़ाखेड़ा से रजाना खुर्द रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सड़क किनारे दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं और उनके पास अवैध हथियार और नशीला पदार्थ हो सकता है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर मोनू उर्फ बंटी की जेब से 32 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। वहीं दीपांशु की जेब से भी 32 बोर का देसी पिस्तौल मिला। दोनों के पास से चार-चार कारतूस, बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों से हथियार रखने का लाइसेंस मांगा लेकिन वे कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed