{"_id":"6ab029516433a4ce2a017784","slug":"narwana-is-my-birthplace-and-work-place-all-round-development-is-a-priority-bedi-jind-news-c-199-1-jnd1005-160662-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना मेरी जन्मभूमि व कर्मभूमि चहुंमुखी विकास प्राथमिकता : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना मेरी जन्मभूमि व कर्मभूमि चहुंमुखी विकास प्राथमिकता : बेदी
विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। सतीश गोयल को भाजपा में शामिल होने पर पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए मंत्री कृष्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना उनकी जन्मभूमि के साथ कर्मभूमि भी है। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। नरवाना के विकास के लिए करीब 250 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है जबकि करोड़ों रुपये की अन्य विकास परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं।
कैबिनेट मंत्री रविवार को वार्ड नंबर-12 में नगर पार्षद सतीश गोयल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान नगर पार्षद सतीश गोयल ने अपने परिवार और साथियों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मंत्री ने उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया। बेदी ने वार्ड-12 में विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्यों के एस्टीमेट तैयार करवाकर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। साथ ही चार अन्य सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि नरवाना में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से 12-बे का नया बस स्टैंड भवन बनाया जाएगा। वहीं करीब 107 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड क्षमता वाला नागरिक अस्पताल का नया भवन तैयार होगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सड़क, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसान, युवा और ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पीरथी नंबरदार, नगर पार्षद सुशील गोयल, अमित ढाकल, दिनेश गोयल व अन्य मौजूद रहे।