{"_id":"69ff1e0a45fadb6c2f050d0b","slug":"youth-arrested-with-300-banned-narcotic-pills-jind-news-c-199-1-sroh1009-153073-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार
Sun, 10 May 2026 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी01: नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत: पुलिस
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ जींद ने कार्रवाई करते हुए 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ हांसी में गांव सिसाय के सत्यवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर उचाना कलां की ओर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
डिटेक्टिव स्टाफ जींद के इंचार्ज निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सूचना थी कि एक युवक मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित नशीली गोलियां लेकर उचाना कलां की तरफ आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने गांव खापड़ रोड पर रजबाहे के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया।
पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सत्यवान निवासी सिसाय हांसी के रूप में बताई। तलाशी में उसकी जींस की जेब से काले रंग की पॉलिथीन बरामद हुई इसमें 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियां मिलीं। जांच के दौरान गोलियों का कुल वजन 148 ग्राम पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने नियमानुसार गोलियों को सील कर कब्जे में ले लिया। वहीं आरोपी की मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की मिली और वह उसके कोई वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया व थाना उचाना में आरोपी सत्यवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।