फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young Man Dies After Falling from Tractor Near Dhakal Village

Jind News: ढाकल गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत

Thu, 02 Apr 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Young Man Dies After Falling from Tractor Near Dhakal Village
जींद। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ढाकल गांव के पास एक युवक ट्रैक्टर से गिर गया। इससे ट्रैक्टर का पहिया युवक के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पंजाब के पातड़ां जिला के गांव गुलजारपुर (ठरवा) निवासी सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पंजाब के पातड़ां जिला के गांव गुलजारपुर (ठरवा) निवासी रोहताश ने एफआईआर में बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा राहुल मेहनत मजदूरी का काम करता था। उनके गांव का ही सोनू ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली ढोने का काम करता है। 31 मार्च को सोनू उसके बेटे राहुल को लेकर कैथल जिला के गांव कुराड़ पराली लोड करने के लिए आया था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को उसे सूचना मिली कि नरवाना बाईपास पर उसके बेटे राहुल का एक्सिडेंट हो गया है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और उसे पता चला कि सोनू अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली लोड करके गांव कुराड़ से चुरु राजस्थान जा रहा था। जब नरवाना बाई पास पर पहुंचा तो सोनू ने ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाते हुए कट मार दिया जिस कारण ट्रैक्टर पर सोनू के बराबर में बैठा राहुल नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया राहुल के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने उसके बेटे को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed