{"_id":"686eb7a0fa3c51b077013ea4","slug":"workers-are-angry-over-not-implementing-job-security-act-lokesh-jind-news-c-199-1-jnd1002-137542-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब सिक्योरिटी एक्ट लागू न करने पर कर्मियों में रोष : लोकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब सिक्योरिटी एक्ट लागू न करने पर कर्मियों में रोष : लोकेश
Thu, 10 Jul 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी05-नरवाना सब डिवीजन प्रांगण में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी
नरवाना। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा 2061 संबंधित भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक नरवाना सब डिवीजन प्रांगण में जिला अध्यक्ष अध्यक्ष लोकेश भ्याण की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन जिला सचिव महेंद्र शर्मा ने किया।
प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा और जिला अध्यक्ष लोकेश भ्याण ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त 2024 को जॉब सिक्योरिटी एक्ट लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इसको धरातल पर लागू नहीं किया है। इस कारण हर एक कर्मचारी में रोष है।
इसके लिए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने 28 और 29 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा। जल्द ही जींद डिवीजन और सफीदों डिवीजन की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि हिसार विद्युत सदन में 21 जुलाई को जींद से भारी संख्या में अनुबंधित कर्मचारी प्रदर्शन में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर महेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, बिल्लू दहिया, जितेंद्र भारद्वाज, राकेश शर्मा, वीरेंद्र पांचाल, मेहर सिंह, मनोज श्योकंद, भगवानदास, धर्मवीर, सुनील, गुलाब, प्रदीप, मनोज पुरी, सूर्यदीप, नवजोत, भजनलाल और राम भी मौजूद रहे।