फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uproar by youths who investigate Corona for army recruitment, shut down two employees

सेना भर्ती के लिए कोरोना की जांच कराने आए युवकों ने किया हंगामा, दो कर्मचारियों को बंद किया

Thu, 25 Feb 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Uproar by youths who investigate Corona for army recruitment, shut down two employees
नागरिक अस्पताल में बिना लाइन के बिल्डिंग के ऊपर चढ़कर हंगामा करते युवा।संवाद। - फोटो : Jind
हिसार में चल रही सेना भर्ती के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे लगभग 500 युवाओं ने बुधवार को दिनभर अस्पताल में हंगामा किया। युवाओं द्वारा लाइन नहीं बनाने पर अस्पताल प्रशासन ने सैंपल लेने से मनाकर दिया था। वहीं पहले युवाओं से 500 रुपये लिए जा रहे थे, लेकिन हंगामे के बाद उसे नहीं लिया गया। युवाओं ने काफी रोष जताया कि पहले 500 रुपये क्यों लिए गए? शाम को साढ़े पांच बजे पुलिस तथा अस्पताल प्रशासन ने युवाओं को समझा-बुझाकर घर भेजा। दिनभर में केवल 218 युवाओं के ही सैंपल लिए गए। वीरवार को अस्पताल के पार्क में युवाओं के सैंपल लिए जाएंगे। जिन युवाओं ने पहले 500 रुपये दिए हैं, उनके पैसे अस्पताल प्रशासन अब वापस लौटाएगा।
विज्ञापन

हिसार के सेना भर्ती कार्यालय में हिसार, सिरसा तथा जींद के युवाओं की सेना में भर्ती चल रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया हुआ है। इसके लिए शर्त यह भी है कि 48 घंटे के अंदर ही युवाओं की जांच रिपोर्ट होनी चाहिए। इसके लिए पिछले पांच दिन से नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 30 युवा आ रहे हैं। बुधवार को सुबह नौ बजे ही लगभग 500 युवा अपनी जांच रिपोर्ट बनवाने के लिए आ गए। अस्पताल प्रशासन ने इन्हें लाइन में आने को कहा तो किसी ने किसी भी अधिकारी की बात नहीं सुनीं। खुद एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने युवाओं के सैंपल लिए, लेकिन युवाओं ने हंगामा लगातार जारी रखा जिसके कारण सैंपल बंद कर दिए गए। ऐसा दिनभर में लगभग पांच बार हुआ। युवाओं द्वारा हंगामे के कारण केवल 218 के ही सैंपल लिए जा सके।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारी एक घंटे में रखे कमरे में बंद
हंगामा बंद होता नहीं देखकर कोरोना जांच कार्य में लगे अस्पताल के कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे सभी कर्मचारी निकल गए। यहां दो कर्मचारी अंदर रह गए तो युवाओं ने गेट को बंद कर दिया। कभी युवा गेट खोलकर कर्मचारियों को धमकाने लगे तो कभी गेट बंद कर देते। सूचना मिलने के बाद एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डॉ. रमेश पांचाल अन्य अस्पताल कर्मचारियों को लेकर पहुंचे और युवाओं को समझा-बुझाकर कर्मचारियों को अंदर से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपये नहीं लेने के मिले निर्देश
पिछले पांच दिन से अस्पताल प्रशासन इन युवाओं से 500 रुपये फीस ले रहा था। युवाओं ने काफी हंगामा किया तो अस्पताल प्रशासन ने फीस लेनी बंद कर दी। इसके बाद युवाओं ने यह कहकर हंगामा कर दिया कि पहले उनसे 500 रुपये क्यों लिए गए? अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अब उनके पास पत्र आया है कि किसी भी कोरोना जांच करवाने आने व्यक्ति से पैसे नहीं लेने हैं, जबकि पहले पैसे लेने के आदेश थे।

कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए आए युवाओं ने दिनभर हंगामा किया। यही कारण है कि केवल 218 का ही सैंपल लिया जा सका। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। दो कर्मचारी एक घंटे तक कमरे में फंसे रहे। पहले स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से 500 रुपये प्रति युवा फीस लेने के निर्देश थे। सुबह एक पत्र मिला है, जिसमें फीस नहीं लेने के निर्देश हैं। जिन युवाओं ने पहले फीस दी है, उनको वापस कर दिए जाएंगे। वीरवार को खुले पार्क में युवाओं के सैंपल लिए जाएंगे।
डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed