फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trials for Wrestling Residential Sports Academy on 25th

Jind News: कुश्ती आवासीय खेल अकादमी के लिए ट्रायल 25 को

Wed, 18 Feb 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Trials for Wrestling Residential Sports Academy on 25th
रोहतक। सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती खेल की आवासीय खेल अकादमी संचालित की जा रही है। इसमें 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर होगा। 25 फरवरी को सुबह नौ बजे सर छोटूराम स्टेडियम में ट्रायल लिए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सचिन गुप्ता ने दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि कुश्ती आवासीय खेल अकादमी में मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक या प्रतिभागिता करने वाले और जिलास्तर की स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों से आवाह्न किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लें। सभी जरूरी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो व संबंधित शैक्षणिक संस्था का मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि चयन या ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेने वाली खिलाड़ी का खेल किट में होना अनिवार्य है। एक भार कैटेगरी में दो से अधिक खिलाड़ियों का चयन नहीं होगा। चयनित खिलाड़ी को आवासीय अकादमी में रहना अनिवार्य होगा। रहने व खाने की व्यवस्था विभाग की ओर से रहेगी। अकादमी से स्कूल आने-जाने का खर्च खिलाड़ी को स्वयं वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed