{"_id":"60c25a698ebc3e0bfb7147ac","slug":"traders-do-not-like-the-rule-of-opening-shop-with-odd-even-formula-jind-news-rtk6124205110","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को रास नहीं आ रहा सम-विषम फार्मूले से दुकान खोलने का नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को रास नहीं आ रहा सम-विषम फार्मूले से दुकान खोलने का नियम
विज्ञापन
एसडीएम दलबीर सिंह को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। अमर उजाला
- फोटो : Jind
कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में ढील देते हुए सरकार ने सम-विषम के आधार पर बाजार खोलने की व्यवस्था की है, लेकिन यह व्यवस्था व्यापारियों को रास नहीं आ रही है। इसको लेकर जहां कुछ व्यापारी प्रशासन से औपचारिक अनुमति की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही बाजार में दोनों ओर की दुकानें खोल ली हैं। अभी तक व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
दरअसल दुकान खोलने को लेकर लॉकडाउन में मिल रही छूट के साथ ही विवाद शुरू हो गया था। इसको लेकर व्यापारी लगातार प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। हालांकि पहले दुकानदार समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जो अब सरकार ने बढ़ा दिया है। अब दुकानदारों का कहना है कि दोनों ओर की दुकान एक साथ खोलने की अनुमति दी जाए। इसको लेकर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का शिष्टमंडल ने जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर के नेतृत्व में एसडीएम दलबीर सिंह से मिला।
व्यापारियों की मांगें
दाएं व बाएं ओर की दुकानों का फार्मूला समाप्त कर पूरा बाजार खोला जाए।
लॉकडाउन में हुए नुकसान के लिए व्यापारियों को सरकार आर्थिक पैकेज दे।
छह महीने का बैंकों का ब्याज माफ किया जाए।
लॉकडाउन में बंद पड़ी दुकानों के बिजली के बिल व गृह कर माफ किया जाए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर वसूली का आरोप
इस दौरान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि जींद में खाद्य सुरक्षा के नाम पर अधिकारी व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जानकारी में आया है कि अधिकारी दुकानदारों से अवैध वसूली भी कर रहे हैं। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक तो कोरोना के चलते व्यापारी पहले ही आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं, दूसरा अधिकारी परेशान कर रहे हैं। यदि भविष्य में सैंपल के लिए अधिकारी आए तो उनका घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार तक पहुंचाई जाएगी मांग
व्यापारियों ने मांगों का ज्ञापन दिया है, इसमें सरकार पैकेज देने के अलावा दोनों ओर की दुकान एक साथ खोलने की मांग की गई है। यह मांग सरकार तक पहुंचा दी जाएंगी।
दलबीर सिंह, एसडीएम, जींद।
लगाए गए आरोप निराधार
यह आरोप निराधार हैं। पिछले दिनों देश भर में ही सरसों के तेल के सैंपल लिए गए हैं, वह जींद में भी हुए हैं। यदि कोई निर्माता दूसरे जिला में सामान बनाता है तो जींद के लोग वहां सैंपल नहीं लेंगे। हां जींद जिला में निर्माण करने वालों की नियमित जांच की जाती है। सैंपल लेते समय वहां के व्यापारी नेताओं के साथ लिया जाता है। ऐसे में आरोप निराधार हैं।
हर्ष, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जींद।