फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three accused of kidnapping and extortion arrested

Jind News: अपहरण और जबरन वसूली करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three accused of kidnapping and extortion arrested
जींद। नरवाना अदालत में लेन-देन के मामले में पेशी से लौट रहे व्यक्ति का अपहरण कर पिटाई व जबरन वसूली करने के मामले में थाना सदर नरवाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान इंद्रा कॉलोनी नरवाना निवासी दीपक, अमन उर्फ छोटा व जगदीप उर्फ भूप सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पहले भी चार आरोपियों संदीप उर्फ दीपा निवासी बेलरखां, विक्रम निवासी नरवाना व राहुल निवासी मोहलखेड़ा, प्रमिल उर्फ पम्मी निवासी नरड़, जिला कैथल की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि 5 फरवरी को थाना सदर नरवाना में राममेहर निवासी ढाणी गोपाल तहसील, भुना, जिला फतेहाबाद ने शिकायत दी थी कि वह राजकुमार निवासी ढाणी गोपाल, तहसील भुना, जिला फतेहाबाद की गाड़ी चलाता है। राजकुमार का लेनदेन के मामले में नरवाना अदालत में केस विचाराधीन है। वह पेशी भुगतने के लिए नरवाना कोर्ट में आया हुआ था। तारीख भुगतने के बाद जब वह वापस जा रहे थे तो कार सवार पांच लड़कों ने उनका पीछा किया। नरवाना-जींद रोड पर कुछ ही दूरी पर जाने के बाद विक्रम व अन्य ने उनकी गाड़ी को साइड मारी। इससे उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। राजकुमार डर के मारे गाड़ी से उतर कर खेतों की तरफ भागने लगा तो चार लड़कों ने पीछा कर उनको पकड़ लिया और अपनी गाड़ी में डाल लिया। आरोपी उसे नरवाना की तरफ लेकर चले गए। उस समय पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। सोमवार देर शाम को पुलिस ने वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed