फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be full participation of women in the change message rally: Nutan

बदलाव संदेश रैली में महिलाओं की होगी पूरी भागीदारी : नूतन

Thu, 29 Feb 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 29 Feb 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
There will be full participation of women in the change message rally: Nutan
28जेएनडी19-रैली को लेकर शहर में पर्चे वितरित करते हुए माकपा नेत्री सविता और अन्य। स्रोत पार्टी
जींद। वामपंथी पार्टियों की 9 मार्च को जींद में होने वाली बदलाव संदेश रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भागीदारी करेंगी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कमेटी के सदस्य एवं जनवादी महिला समिति की राज्य प्रधान सविता और जिला प्रधान नूतन प्रकाश ने बुधवार को शहर की बुढ़ा बाबा बस्ती, विकास नगर, एंप्लाइज कॉलोनी, चाबरी कॉलोनी, भटनागर कॉलोनी, शर्मा नगर, भगत सिंह कॉलोनी में जाकर महिलाओं को रैली का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि आज देश-प्रदेश में ऐसी पार्टी राज कर रही है जो आरएसएस से संचालित है, जो घोर महिला विरोधी, दलित विरोधी एवं संविधान विरोधी है। ये भाजपा सरकार महिला उत्पीड़न पर चुप है और इनके राज में महिलाओं पर अत्याचार कई गुना बढ़ गए हैं। आज महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं। भाजपा के राज में छोटी बच्ची से लेकर 80 साल की बुजुर्ग महिला तक सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण दे रही है। यौन हिंसा के आरोप में चार्जशीट मंत्री को अभी तक मंत्रिमंडल में बैठा रखा है।

28जेएनडी19-रैली को लेकर शहर में पर्चे वितरित करते हुए माकपा नेत्री सविता और अन्य। स्रोत पार्टी

28जेएनडी19-रैली को लेकर शहर में पर्चे वितरित करते हुए माकपा नेत्री सविता और अन्य। स्रोत पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed