फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The personnel who lost their lives in the fire should be given martyr status.

Jind News: अग्निकांड में जान गंवाने वाले कर्मियों को मिले शहीद का दर्जा

Tue, 12 May 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The personnel who lost their lives in the fire should be given martyr status.
11जेएनडी26-धरने पर रोष प्रकट करते फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
नरवाना। फायर कर्मचारियों का धरना सोमवार को 34वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सत्यवान नैन ने की और मंच संचालन प्रवीण कुमार ने किया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी राजा राम, महताब, सिधू सिंह, बलिंद्र और रमेश ने कहा कि फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान हुई मौत मामले में फायर कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पे-रोल और कौशल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पद पर मर्ज करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा 31 दिसंबर 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से दिए गए फैसले को लागू करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी 22 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं धरने को समर्थन देने के लिए एएचपीसीडब्ल्यू सदस्य कृष्ण कुमार, सर्व कर्मचारी संघ नरवाना के प्रधान विक्रम संधू, एसकेएस के जिला प्रधान संजीव ढांडा, मैकेनिकल यूनियन-41 के विजेंद्र शर्मा तथा विनोद पहुंचे। इस दौरान राज्य उपप्रधान सत्यवान पान्नू, रामनिवास, शम्मी, सुभाष चंद, वीरेंद्र, सोहन, पवन, कमलजीत, अंग्रेज, सुरेंद्र, कपिल, आकाशदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed