फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The decision was taken in the meeting to celebrate Senior Citizens Day on October 1.

Jind News: बैठक में एक अक्तूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने का निर्णय

Tue, 15 Sep 2026 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The decision was taken in the meeting to celebrate Senior Citizens Day on October 1.
14जेएनडी13: मासिक बैठक में शामिल हुए परिषद के सदस्य। स्रोत: संगठन
जींद। वरिष्ठ नागरिक परिषद की मासिक बैठक प्रधान बूटा सिंह पूनिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एक अक्तूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। परिषद ने कार्यक्रम में कॉलोनाइजर सुरेंद्र सिंह मोर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पर सहमति जताई। बैठक में अक्तूबर माह में रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। शिविर के आयोजन में सुभाष ढिगाना और रेडक्रॉस के सेवानिवृत्त अधिकारी ईश्वर सिंह सांगवान सहयोग करेंगे। इस दौरान प्रिंसिपल रविंद्र कुमार हुड्डा ने परिषद के सदस्यों को इनडोर पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए। परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार हुड्डा और हरबंस पूनिया को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जयवंती श्योकंद, कर्नल सूबे सिंह ढांडा, प्रिंसिपल पीएस बेनीवाल, डॉ. शमशेर सिंह मलिक, छज्जू राम नैन, राज सिंह लाठर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed