फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students Informed About the Benefits of Internships and Employment Opportunities

Jind News: छात्राओं को बताए इंटर्नशिप के लाभ और रोजगार के अवसर

Wed, 06 May 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Students Informed About the Benefits of Internships and Employment Opportunities
06जेएनडी13-एमजे राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में सेमिनार में मौजूद छात्राएं। स्रोत संस्
जींद। एमजे राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में बुधवार को इंटर्नशिप विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य मुनीश कुमार और इंचार्ज डॉ. बबीता पवार ने की।
विज्ञापन

इस सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं को इंटर्नशिप के महत्व, लाभ एवं भविष्य में रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्लेसमेंट सेल इंचार्ज रमेश कुमार ने इंटर्नशिप के महत्व, कौशल विकास एवं करियर निर्माण में इसकी भूमिका पर विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप से न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि यह रोजगार के बेहतर अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करती है।
द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय समन्वयक विजय सहारण ने बताया कि यह संस्था देशभर में शिक्षा, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रही है और विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मक सोच एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न इंटर्नशिप अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को इन अवसरों का लाभ उठाने एवं अपने करियर को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर इंटर्नशिप सेल की समन्वयक रविंद्र भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed