फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Stopped the work of construction of clear water tank in the empty space behind Government Middle School Dhani.

Jind News: राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी के पीछे की खाली जगह में क्लीयर वाटर टैंक बनवाने का कार्य रुकवाया

Thu, 30 Jan 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stopped the work of construction of clear water tank in the empty space behind Government Middle School Dhani.
30जेएनडी38-स्कूल के पीछे खुदे हुए गड्ढे को दिखाते कॉलोनीवासी।
नरवाना। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के राजकीय मिडिल स्कूल ढाणी के पीछे की खाली जगह में क्लीयर वाटर टैंक बनाया जा रहा है। विभाग द्वारा टैंक बनवाने के लिए जेसीबी की सहायता से एक बड़ा गड्ढा खुदवाकर कार्य शुरु करवाया गया था। इस कार्य के शुरू होने का पता चलते ही आसपास के काफी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर कार्य को रुकवा दिया और जेसीबी को बीच कार्य से ही वापस भेज दिया।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल में पहुंचे लोगों में एसएमसी प्रधान डॉ. अमित सैन, रणबीर, दीपक, शीशपाल, हरेंद्र, जयबीर व कमला ने कहा कि स्कूल की इस जमीन में पहले ही एक गड्ढा खुदा हुआ है। ऐसे में यहां कोई भी बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। कुछ समय पहले इसी के साथ एक गड्ढा खुदा होने के कारण एक स्कूल का बच्चा उसमें गिर गया था। वह सब नहीं चाहते कि दोबारा से फिर कोई ऐसा हादसा हो। इसलिए इस वाटर टैंक को स्कूल की जमीन से कहीं और बनाया जाए तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों का कहना था कि जन स्वास्थ्य विभाग के पास इस टैंक को बनाने को लेकर कोई अनुमति तक भी नहीं है। अगर विभाग इसकी अनुमति ले आता है तो यहां टैंक बनवाने को लेकर विचार किया जा सकता है। अभी कालोनी के सभी लोगों ने मिलकर कार्य को रूकवा दिया है। यहीं पास में एक गड्ढा पहले खुदा हुआ है जो तकरीबन 20 फीट गहरा है और उसमें पानी भरा हुआ है और अब दूसरा भी खोद दिया, जो परेशानी का कारण बनता दिखाई दे रहा है। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस क्लीयर वाटर टैंक बनने से तीन कॉलोनियों के लोगों को स्वच्छ जल मिलेगा। इस तीन कालोनियों में आजाद नगर, चमेला कॉलोनी व हिसार रोड का कुछ एरिया भी शामिल है। स्कूल के परिसर के लगते टैंक इसलिए बनाया जा रहा है कि यहां बूस्टिंग स्टेशन बना हुआ है। इसके साथ सीडब्ल्यूटी बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आसपास की कॉलोनीवासियों को स्वच्छ जल की सुविधा के लिए यह टैंक बनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने टैंक बनाने के कार्य को रुकवा दिया है। जहां तक बात है टैंक बनाने की परमिशन की तो उसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा हुआ है। जल्द ही परमिशन मिल जाएगी। जन स्वास्थ्य विभाग जगह का चयन करने के बाद शिक्षा विभाग को पत्र भेज दिया गया था।
-नवीन कुमार मुंडे, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed