फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Scorpio riding youth spread terror by firing in the air

Jind News: स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हवाई फायर कर फैलाई दहशत

Tue, 20 Aug 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 20 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Scorpio riding youth spread terror by firing in the air
जींद। सुदकैन खुर्द गांव में सोमवार रात को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हवाई फायर कर दहशत फैलाने के बाद फरार हो गए। नरवाना थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुदकैन खुर्द गांव निवासी सुरेश कुमार ने सदर थाना नरवाना को दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त की रात में आठ बजे वह अपने साथी मनदीप, नरेंद्र, संदीप, विक्रम और कृष्ण के साथ गांव के ही चौक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो का चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए लेकर आया और असलहा निकालकर हवाई फायर कर दिया। उन्होंने देखा कि गाड़ी में चार-पांच युवक बैठे थे। हवाई फायर करने के बारे में पूछने पर उन्होंने फिर से दो-तीन फायर किए। इसके बाद वह फरार हो गए। एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ हवाई फायर कर दहशत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed