{"_id":"57322e9c4f1c1b6a7f919b3d","slug":"school-will-be-open-from-today-but-admission-not-allowed-of-134-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे स्कूल, नहीं होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे स्कूल, नहीं होगा दाखिला
jind/bureau
Updated Wed, 11 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूल संगठनों ने विद्यार्थियों की प्रभावित हो रही पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। करनाल में मंगलवार को निजी स्कूल संगठनों की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया गया, लेकिन नियम 134ए व अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। स्कूलों में कक्षाएं तो लगेंगी, लेकिन 134ए के तहत दाखिले नहीं किए जाएंगे।
निजी स्कूलों की छह मई से हड़ताल चल रही थी। इससे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। मंगलवार को करनाल में प्रदर्शन के बाद निजी स्कूल संगठनों की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इसमें निजी स्कूल संगठनों ने बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। अब निजी स्कूल तो खुलेंगे, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं करने तक नियम 134ए के तहत दाखिले नहीं करने का फैसला लिया गया।
134ए के तहत नहीं लेंगे दाखिले
बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया गया। बुधवार से सभी निजी स्कूल खुलेंगे, लेकिन सरकार की तरफ से स्थिति स्पष्ट होने तक 134ए के तहत कोई भी दाखिला नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
नरेश बराड़, जिला प्रधान
प्राइवेट स्कूल संघ।
134ए के तहत दाखिलों के लिए लिस्ट जारी की जा चुकी है। विभाग की तरफ से जो भी दिशा-निर्देश मिलता है, उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस बारे में विभाग की तरफ से किसी तरह के दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी
जींद।