फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BSP State President visited six villages in Narwana.

Jind News: बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने नरवाना के छह गांवों का किया दौरा

Thu, 08 Oct 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
BSP State President visited six villages in Narwana.
फोटो 07जेएनडी04-हलका के दौरे के दौरान प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर का स्वागत करते कार्यकर्ता। स् - फोटो : samvad
जींद। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने बुधवार को विधानसभा नरवाना के छह गांवों का दौरा किया। उन्होंने दनौदा कलां, कलौदा कलां, अमरगढ़, फुलियां कलां, धमतान साहिब और लोन गांव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से नौ अक्तूबर को बसपा संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर जींद के दीप पैलेस में आयोजित होने वाले संकल्प दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। समारोह का आयोजन बसपा के जोन नंबर 1, 2 और 3 के तत्वावधान में किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता डॉ. कृष्ण जमालपुर करेंगे। दौरे के दौरान काफी लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर दोबारा बसपा में वापसी की। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी सरकार बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद ही जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जमालपुर ने भाजपा पर चुनाव में ईवीएम के जरिये जीत हासिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में नैतिकता है तो ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाएं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हत्या, लूट, डकैती, फिरौती, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में कानून का भय नहीं है। दलितों और पिछड़ों के साथ अत्याचार की घटनाओं पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। इस मौके पर प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. प्रवीण मंडल, विधानसभा अध्यक्ष रजत कलौदा, जिला सचिव राजपाल सिंघवाल, विधानसभा प्रभारी प्रदीप दबलैन, उपाध्यक्ष देवीराम लोन, महासचिव सोमबीर दनौदा, प्रेम नरवाना, बलदेव धमतान साहिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed