फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers expressed displeasure over the lack of proper arrangements.

Jind News: अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों ने जताई नाराजगी

Thu, 08 Oct 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed displeasure over the lack of proper arrangements.
फोटो 5 नरवाना। मार्किट कमेटी कार्यालय में धरने पर बैठे किसान। संवाद।
नरवाना। अनाज मंडी में धान खरीद की व्यवस्थाओं को लेकर किसानों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में चल रहे धरने की अध्यक्षता मेवा सिंह दनौदा ने की और मंच संचालन जयपाल दनौदा ने किया। किसानों ने धान खरीद, उठान, बारदाने और मिल अलॉटमेंट में देरी को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि जींद जिले में सरकार ने धान की खरीद सीमा 24 क्विंटल लागू की है और बिना वेरिफिकेशन खरीद नहीं हो रही। 29 सितंबर से खरीद शुरू होने के बावजूद हैफेड को पर्याप्त मिल अलॉट नहीं किए गए हैं। अलॉट किए गए कुछ मिलों ने हैफेड से धान लेने से इनकार कर दिया। मंडी में आवक बढ़ने और उठान नहीं होने से फसल का ढेर लग गया है। किसानों ने चेतावनी दी कि समय पर उठान नहीं हुआ तो उन्हें फसल औने-पौने दाम पर बेचनी पड़ सकती है। उन्होंने बारदाना उपलब्ध कराने, जल्द मिल अलॉटमेंट और समय पर उठान की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed