फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Theft at cottonseed mill; thieves make off with items including batteries, a motor, and cash.

Jind News: खल-बिनौला मिल में चोरी, बैटरी-मोटर और नकदी समेत सामान ले गए चोर

Thu, 08 Oct 2026 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Theft at cottonseed mill; thieves make off with items including batteries, a motor, and cash.
नरवाना। दनौदा कलां गांव के पास हिसार हाईवे स्थित खल-बिनौला मिल में मंगलवार रात अज्ञात चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मिल मालिक बलजीत की शिकायत पर सदर नरवाना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दनौदा कलां निवासी मिल मालिक बलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब एक से दो बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति मिल में घुसा। चोर वहां से दो बैटरी, एक इनवर्टर, 5 एचपी और 3 एचपी की मोटर तथा 3 एचपी की समर्सिबल मोटर चोरी कर ले गया। इसके अलावा ट्यूबवेल के तीन पैन और तीन हांडियां भी चोरी कर लीं।
विज्ञापन

चोर मिल के गल्ले में रखे तीन हजार रुपये, सात बोरी बिनौला और 10 बोरी खल भी ले गए। मिल में लगी सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ली गई। इसके साथ ही 20 किलो का पक्का बाट, चाबी-पान्ने, मशीन के नए पुर्जों के तीन कट्टे और भरा हुआ गैस सिलिंडर भी चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद दनौदा चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरी हुए सामान और आरोपी की तलाश में जुटी है।
जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। चोरी हुए सामान और आरोपी की तलाश के लिए जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का सुराग लगाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed